{"_id":"699d3f67bc907997480c3f5f","slug":"budh-vakri-2026-in-kumbh-rashi-mercury-retrograde-26-feb-in-aquarius-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Budh Vakri 2026: बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों के जीवन में नौकरी-व्यापार में होगा अच्छा बदलाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Budh Vakri 2026: बुध चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों के जीवन में नौकरी-व्यापार में होगा अच्छा बदलाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:34 AM IST
सार
26 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। बुध 21 मार्च तक उल्टी चाल से चलेंगे। बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
वक्री बुध 2026: बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
- फोटो : amar ujala
ग्रहों के राजकुमार बुध को ज्योतिष में शुभ ग्रह माना जाता है। यह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं। यह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशिों के जातकों पर देखने को मिलता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क शास्त्र, व्यापार और गणित का कारक ग्रह माना जाता है। बुध अभी शनि के स्वामित्व वाली राशि कर्क राशि में विराजमान हैं। यह 26 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हो जाएंगे। बुध 21 मार्च तक उल्टी चाल से चलेंगे। पंचांग के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को बुध दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। बुध के वक्री होने से कुछ राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना बहुत ही लाभकारी रहेगा।
- बुधदेव आपकी राशि से आठवें भाव में वक्री होंगे जिससे आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
- आपके लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और पैतृक संपत्ति और सट्टेबाजी से आपको फायदा मिल सकता है।
- करियर के क्षेत्र में आपको संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों संग वाद-विवाद भी हो सकता है।
- आपकी पुरानी रणनीतियां कारगर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए बुध आपकी राशि से पंचम भाव में वक्री होंगे।
- आपकी रुचि कला और साहित्य में रुचि रहेगी जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा।
- नौकरी के क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
- व्यापार में बुध के वक्री होने से व्यापार में आपको अच्छा मुनाफा अर्जित हो सकता है।
- संतान की तरफ से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
- आय के नए-नए स्त्रोतों में आपको इजाफा होते हुए दिखाई देगा।
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
- मकर राशि वालों के लिए बुध की वक्री चाल आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
- आपके रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। धन और वाणी का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा।
- वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी संग अच्छा तालमेल बना रहेगा और परेशानियां खत्म होंगी।
- नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के मिलने की अच्छे संकेत है।