ज्योतिष शास्त्र में कई ग्रहों के संयोग से राजयोगों का निर्माण होता है। राजयोगों के निर्माण होने से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि, संपन्नता और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य-बुध युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है। यह बुधादित्य राजयोग पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में बनेगा। बुधादित्य राजयोग से बुद्धि क्षमता में विकास, करियर-कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। बुधादित्य राजयोग के चलते जीवन में आर्थिक उन्नति, नौकरी में नए अवसर और कारोबार में लाभ की संभावना बनती है। 17 अक्तूबर को सूर्य शाम 7 बजकर 51 मिनट पर अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे, जहां पर बुध पहले से विराजमान हैं। ऐसे बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के निर्माण से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
17 अक्तूबर को सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में उन्नति के योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:45 PM IST
सार
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है, जिससे कई राशि वालों के लिए आने वाले दिन शुभ और लाभकारी होंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन