फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि पर गजकेसरी योग का महासंयोग: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, रहेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर दो बार गजकेसरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह योग 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।

विज्ञापन
navratri 2026 make gajkesari rajyog two times during navratri these zodiac sign will be lucky
नवरात्रि में गजकेसरी-शश राजयोग - फोटो : amar ujala
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगा। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर दो बार शुभ योग बनने जा रहा है जिसमें गजकेसरी योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में गजकेसरी योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में यह गजकेसरी राजयोग बनता हैं उनके जीवन में सुख और सपन्नता की कोई भी कमी नहीं होती है। शारदीय नवरात्रि पर यह गजकेसरी राजयोग पहली बार 11 से 13 अक्तूबर के लिए बनेगा, वहीं दूसरी बार गजकेसरी राजयोग 18 से 21 अक्तूबर तक के लिए बनेगा। आइए जानते हैं इस शारदीय नवरात्रि पर बना गजकेसरी राजयोग कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। 

 
Trending Videos
navratri 2026 make gajkesari rajyog two times during navratri these zodiac sign will be lucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग नवरात्रि के दौरान बनने से बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार आएगा। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। करियर-कारोबार में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। आपके आत्मविश्वास और सुखों में वृद्धि होगी। 
navratri 2026 make gajkesari rajyog two times during navratri these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए गजकेसरी योग बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार दिखाई देगा। आत्मविश्वास मे बढ़ोतरी के योग हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे है उनको शुभ फलों की प्राप्त होगी। बिजनेस में अच्छा मुनाफा कमाने के लिए कई बेहतरीन अवसर मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2026 make gajkesari rajyog two times during navratri these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि वालो के लिए नवरात्रि के दौरान बना गजकेसरी योग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। इस दौरान आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मकान और वाहन में सुखों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत ही बेहतर रहेगी। धर्म-कर्म में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
navratri 2026 make gajkesari rajyog two times during navratri these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए गजकेसरी योग बहुत ही अच्छा, शुभ और लाभकारी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के बेहतर अवसर होंगे। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं उनके लिए समय बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। 

बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026: 3 नवंबर तक इन राशि वालों का मजबूत रहेगा भाग्य, करियर-व्यापार में सफलता चूमेगी कदम

साप्ताहिक राशिफल 12-18 अक्तूबर: इन राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का हाल

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 2, 6 और 8 वालों के लिए खास रहेगा नया सप्ताह, धन के मामले में मिल सकती है खुशखबरी

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed