फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budhaditya Yog: 5 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के दिन, बुधादित्य योग से धन-करियर में मिलेंगे शुभ परिणाम

Mon, 03 Aug 2026 02:58 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 03 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

Budhaditya Yog 2026: 5 अगस्त को बुधादित्य योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।

विज्ञापन
Budhaditya Yog 5 August 2026 budh ka kark rashi me gochar effect on zodiac signs
5 अगस्त से बदलेंगे इन राशियों के दिन - फोटो : AI

Mercury Transit In Cancer 2026: जब जन्म कुंडली में सूर्य और बुध एक ही राशि या भाव में साथ स्थित होते हैं, तब बुधादित्य योग बनता है। 5 अगस्त को बुध ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करते ही यह शुभ योग बनेगा, क्योंकि सूर्य पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।


 

Budhaditya Yog 5 August 2026 budh ka kark rashi me gochar effect on zodiac signs
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि

  • इस राशि के जातकों के लिए यह योग चतुर्थ भाव, यानी सुख और संपत्ति से जुड़े स्थान में बनेगा। 
  • ऐसे में जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। 
  • परिवार का माहौल शांत और सहयोगपूर्ण रहेगा। 
  • करियर में भी प्रगति के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। 
  • अगस्त के दौरान कुछ लोग वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। 
  • माता-पिता का सहयोग भी आपको मजबूती देगा।
Budhaditya Yog 5 August 2026 budh ka kark rashi me gochar effect on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, इसलिए यह योग इनके लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। 
  • यह योग आपके दूसरे भाव, यानी धन स्थान में बनेगा, जिससे आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। 
  • व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील का लाभ मिल सकता है, वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
  • आपकी वाणी और तर्कशक्ति के कारण समाज में सम्मान भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Budhaditya Yog 5 August 2026 budh ka kark rashi me gochar effect on zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग लग्न भाव में बनेगा, जो व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। 
  • इस योग के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और व्यक्तित्व में निखार आएगा। 
  • कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। 
  • आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है।
विज्ञापन
Budhaditya Yog 5 August 2026 budh ka kark rashi me gochar effect on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

  • तुला राशि के लिए यह योग कर्म भाव, यानी दसवें भाव में बनेगा, जो करियर और कार्यक्षेत्र से संबंधित होता है। 
  • इस दौरान आप अपने काम को लेकर अधिक सक्रिय रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं। 
  • नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। 
  • व्यापार करने वालों के लिए भी लाभ के संकेत हैं। 
  • जो लोग अपना नया काम शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल हो सकता है और अगस्त में उनकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।


Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें
Sawan Somwar 2026: सावन के पहले सोमवार पर राशि के अनुसार करें शिव अभिषेक, महादेव की कृपा से दूर होंगे कष्ट

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed