फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Horoscop: आने वाले 3 महीने मेष समेत इन राशि वालों के लिए रहेंगे शुभ, करियर में मिलेगा नाम और सम्मान

Thu, 16 Jul 2026 02:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Jul 2026 02:37 PM IST
सार

Career Horoscope For Upcoming Month: ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाले 3 महीने कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाले हैं। जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
career horoscope for upcoming month these zodiac sign will be shine
Career Horoscop - फोटो : अमर उजाला

Career Horoscope For Upcoming Month: ज्योतिषियों के अनुसार, सभी ग्रहों का प्रभाव जातकों पर अलग-अलग तरीकों से देखने को मिलता है। ग्रह अपनी दृष्टि और चाल के अनुसार शुभ व अशुभ फल प्रदान करते हैं, इसलिए हर राशि पर उनका असर भी अलग होता है। कई बार ग्रहों की अनुकूल स्थिति से करियर में सफलता, सम्मान और तरक्की के योग बनते हैं, तो कभी परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण भी हो जाती हैं। हालांकि, ग्रहों का यही परिवर्तन आने वाले समय में मिलने वाले शुभ परिणामों का भी संकेत देता है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की चाल और दृष्टि के प्रभाव से आने वाले 3 महीने कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाले हैं। खासतौर पर करियर में सकारात्मक बदलाव, नई उपलब्धियां और मान-सम्मान मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह समय सबसे अधिक शुभ रहने वाला है।


Sawan 2026: सावन में शनि-मंगल और सूर्य की चाल से मचेगी हलचल, इन चार राशि वालों का बदल जाएगा समय

career horoscope for upcoming month these zodiac sign will be shine
Career Horoscop - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से बेहद शुभ रह सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। व्यापार की योजनाएं सफल होंगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। घर और बाहर सभी जगह आपका प्रभाव बना रहेगा।
Budh Margi 2026: 24 जुलाई से इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, अक्तूबर तक व्यापार-नौकरी में मिलेगी बड़ी सफलता

career horoscope for upcoming month these zodiac sign will be shine
Career Horoscop - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस अवधि में आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपका भौतिक सुख भी पहले से कई गुना बढ़ा हुआ महसूस होगा। कर्क राशि वालों की कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लेकर आएगी और चारों ओर आपकी सराहना होगी। रुके हुए काम पूरे होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Guru Asta 2026: गुरु हुए अस्त, 9 अगस्त तक इन 3 राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
career horoscope for upcoming month these zodiac sign will be shine
Career Horoscop - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिभा दिखाने का रहेगा। कला के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा करियर में नई पहचान बनने की संभावना है। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से करियर को नई दिशा मिलेगी। नए लोगों से आप मिलेंगे और कोई काम इस समय प्रारंभ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
career horoscope for upcoming month these zodiac sign will be shine
Career Horoscop - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आने वाले तीन महीनों में धन लाभ के साथ-साथ मान-सम्मान मिलने के योग हैं। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। रिश्तों में भी आपका प्रभाव अधिक बना रहेगा। नौकरी करने वालों को विशेष फलों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रमोशन की कामना इस समय पूरी होगी।

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बना षडाष्टक और द्विद्वादश योग, अगले 30 दिनों तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed