Surya Gochar 2026: सूर्य देव 16 जुलाई 2026 को कर्क में गोचर कर चुके हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के साथ ही राहु और केतु का प्रभाव भी अधिक सक्रिय हो गया है। वर्तमान में राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और राहु के बीच षडाष्टक योग व सूर्य और केतु के बीच द्विद्वादश योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों योगों को कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। चूंकि सूर्य अगले एक महीने तक कर्क राशि में ही रहेंगे। ऐसे में इस अवधि के दौरान कुछ राशि के जातकों को मानसिक तनाव, कार्यों में रुकावट, आर्थिक उतार-चढ़ाव और काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बना षडाष्टक और द्विद्वादश योग, अगले 30 दिनों तक इन राशियों के बढ़ेंगे कष्ट
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के प्रभाव से राहु और केतु का असर भी अधिक सक्रिय हो गया है। इससे कुछ राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा व्यक्ति को तनाव, सेहत से जुड़ी परेशानियां व व्यापार में हानि का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए इन राशियों को जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। काम को लेकर आपको कुछ परेशानियां आएंगी। नए लोगों पर अधिक भरोसा अधिक न करें और कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ मतभेद होने की संभावना रहेगी। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है।
Vastu Tips For Medicines: घर में भूलकर भी इन 3 जगहों पर न रखें दवाईयां, बढ़ती है कलह और तनाव
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय कष्टकारी रहने वाला है। आप भूलकर भी कोई नया काम अभी न करें। अपने व्यापार और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, क्योंकि नुकसान की आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा खर्चों में अचानक वृद्धि होने से बजट भी बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवादों से दूरी बनाकर रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुरानी बातों का भार मन पर बना रहेगा।
25 जुलाई के बाद दौड़ेगी इन 5 राशियों की किस्मत, बुध उदय से करियर, कारोबार और इनकम में होगा बड़ा उछाल
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य और राहु का प्रभाव तनाव बढ़ा सकता है। साझेदारी के कार्यों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। यात्रा के दौरान भी सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। व्यापार करने वाले लोगों को किसी भी नए समझौते या बड़े निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करनी चाहिए। आप कोई वाहन या वस्तु की खरीदारी करना चाह रहे थे, तो आपको अभी रुकना बेहतर रहेगा।
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क
Lucky Zodiac Signs: मेष समेत 4 राशियों के लिए खुशखबरी! मंगल-शनि योग से मिलेगा धन और सम्मान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।