Chaitra Navratri 2026 Day 7 Maa Kalratri Puja: नवरात्रि के सातवें दिन देवी मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह दिन विशेष रूप से भक्तों के लिए साहस, सुरक्षा और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है, जिनमें कालरात्रि का रूप अत्यंत प्रभावशाली और रहस्यमय माना जाता है। उनका रंग गहन अंधकार के समान काला है, जो बुराइयों के नाश का प्रतीक है।
Navratri Day 7 Wishes: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि के भक्तिमय संदेश भेजकर प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
Chaitra Navratri 2026 Day 7 Wishes: नवरात्रि का सातवां दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप, मां कालरात्रि की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर आप यहां दिए गए प्यारे संदेश अपने प्रियजनों को भेज माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
या देवी सर्वभूतेषु माँ कालरात्रि रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
आकस्मिक संकटों से रक्षा करती माता कालरात्रि
भय, दुख, शत्रु से मुक्ति का मार्ग दिखाती माता
देवी कालात्रि की शरण में जो भी आता
हर तकलीफ भूल है जाता
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
मां कालरात्रि आपके शत्रुओं का नाश करें
सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें.
शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं
रक्तबीज का संहार कर आतंक भय से मुक्ति दिलाई
अपने भक्तों की पीड़ा दूर करने देखो मां कालरात्रि आईं
दुर्गति नाशिनी दुर्गा जय जय काल विनाशिनी काली जय जय
चैत्र नवारत्रि के सातवें दिन की शुभकामनाएं

कमेंट
कमेंट X