{"_id":"699d3093e7fc2a826a061e71","slug":"chandra-grahan-2026-date-time-impact-on-all-12-zodiac-signs-in-hindi-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2026: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
आनंद पाराशर, ज्योतिषाचार्य
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:11 PM IST
सार
Chandra Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे तक पूर्ण चंद्रग्रहण रहेगा जिसकी अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। यह ग्रहण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा जबकि भारत में चंद्रोदय के अनुसार अलग-अलग शहरों में सीमित समय तक नजर आएगा।
विज्ञापन
1 of 13
chandra grahan 2026
- फोटो : amar ujala
Link Copied
Chandra Grahan 2026 Rashifal: 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा। यह दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट होगी। यह पूर्ण चंद्रग्रहण एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण का प्रारंभिक चरण दिखाई नहीं देगा, बल्कि अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय के अनुसार इसका दृश्य अलग-अलग अवधि तक नजर आएगा।
परिवार से जुड़े मामलों में शांत और संतुलित रवैया अपनाएं।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
भावनाओं में अचानक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी पुराने रिश्ते या अधूरे काम को लेकर दोबारा सोचने की स्थिति बन सकती है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपनी छवि और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा। निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। विद्यार्थियों को एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में शांत और संतुलित रवैया अपनाएं।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, तांबे के पात्र में जल भरकर सूर्य को अर्घ्य दें और लाल वस्त्र का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
घरेलू मामलों में अचानक निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। संपत्ति या वाहन संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। भावनात्मक प्रतिक्रियाओं से बचें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना लाभदायक रहेगा। धैर्य और व्यावहारिकता सफलता दिलाएगी।
उपाय: सफेद वस्त्र दान करें और माता लक्ष्मी का पूजन करें।
4 of 13
पुराने विवाद सुलझने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
अचानक यात्राओं या महत्वपूर्ण बातचीत की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में शब्दों का चयन सावधानी से करें। किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है। विद्यार्थियों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में छोटे निवेश लाभ दे सकते हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
विज्ञापन
5 of 13
अचानक खर्च बढ़ सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा संभव है। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखें। आत्मविश्वास से काम लें और भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। धैर्य लाभ दिलाएगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें और चावल का दान करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।