{"_id":"699d3b5162d9ed8ec4091a71","slug":"aaj-ka-love-rashifal-today-love-horoscope-25-february-2026-in-hindi-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Love Rashifal 25 Feb: धनु समेत 2 राशियों के प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Love Rashifal 25 Feb: धनु समेत 2 राशियों के प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा, पढ़ें दैनिक लव राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 08:09 AM IST
सार
25 February Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25 February Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंधों की दिशा तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, समझदारी और प्रेम की अधिक संभावना बनी रहती है। इस समय प्रेम संबंधों में मतभेद कम रहते हैं और आपसी समझ बढ़ती है। यह प्रेम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे रोज़ाना प्रेम जीवन के उतार-चढ़ाव और संभावनाओं की जानकारी मिलती है।
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
आज आपके साथी का व्यस्त शेड्यूल आपकी लव लाइफ में कुछ तनाव और परेशानी ला सकता है। साथी के समय की कमी के कारण आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। वहीं सिंगल लोगों का मन रोमांस और प्यार की तलाश में रहेगा। नए रिश्ते शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। पुराने रिश्तों में छोटी-छोटी बातों पर बातचीत करने से मन की उलझन दूर हो सकती है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपके प्रेम जीवन में मिठास बढ़ाने के लिए आपका साथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है, जो रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। रोमांटिक पल और स्नेह का आदान-प्रदान आपके रिश्ते में खुशियां लाएगा। सिंगल लोग अपने लव लाइफ को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं, लेकिन धैर्य रखने से सही व्यक्ति मिलने की संभावना है। आज दोस्त और परिवार के साथ बिताया समय भी रोमांटिक मूड को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
आज बहुत दिनों बाद लॉन्ग डिस्टेंस पार्टनर से मिलने का अवसर मिल सकता है। यह मुलाकात आपके रिश्ते को नई ऊर्जा देगी और दिन काफी खुशनुमा रहेगा। सिंगल लोगों का दिन दोस्तों और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेगा। नए परिचय और रोमांटिक बातचीत के मौके बन सकते हैं। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज अपने साथी का प्रेम भरा समय पाकर आप काफी सुकून और संतोष महसूस करेंगे। अन्य कपल्स अपने भविष्य को लेकर कुछ नए प्लानिंग कर सकते हैं। सिंगल लोग अपने एक्स पार्टनर से पुनः बातचीत करने के योग बन सकते हैं, जिससे पुराने संबंधों में सुधार या स्पष्टता आ सकती है। दिन रोमांटिक और भावनात्मक रूप से संतुलित रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।