फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत

Tue, 18 Aug 2026 05:47 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 05:47 PM IST
सार

Mercury Transit In Leo 2026: 22 अगस्त 2026 को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वे 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे।

विज्ञापन
Budh Gochar In Singh rashi 2026 22 august budhaditya yoga positive effects on 6 zodiac signs
बुध गोचर 22 अगस्त 2026 - फोटो : AI

Budh Gochar In Singh Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह बुद्धि, वाणी, तर्क, शिक्षा, व्यापार और विश्लेषण क्षमता का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुध का राशि परिवर्तन व्यक्ति की सोच, बातचीत और निर्णय लेने की क्षमता पर प्रभाव डाल सकता है। 22 अगस्त 2026 को शाम 7 बजकर 33 मिनट पर बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। वे 7 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक इसी राशि में स्थित रहेंगे।



सिंह राशि सूर्य के स्वामित्व वाली अग्नि तत्व की राशि है। बुध के यहां गोचर करने से आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने की क्षमता बढ़ सकती है। रचनात्मक सोच को बल मिलेगा और निर्णय लेने में तेजी आएगी। इस दौरान सूर्य और बुध की युति भी बनेगी, जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस योग और बुध गोचर का विशेष लाभ 6 राशियों को मिल सकता है।

Extrovert Zodiac Signs: दोस्ती करने में माहिर होते हैं इन 3 राशियों के लोग, अनजान भी बन जाते हैं इनके खास

Budh Gochar In Singh rashi 2026 22 august budhaditya yoga positive effects on 6 zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि

  • बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए यह गोचर आपके लिए अनुकूल रह सकता है। 
  • नेटवर्किंग मजबूत होगी और बातचीत के जरिए काम पूरे होंगे।
  •  व्यापार, मार्केटिंग, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 
  • छोटी यात्राएं भी लाभदायक साबित हो सकती हैं।

 

Budh Gochar In Singh rashi 2026 22 august budhaditya yoga positive effects on 6 zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी। 
  • बातचीत के तरीके में प्रभाव बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। 
  • नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत पहचान से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने की संभावना है। 
  • छात्रों को भी लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar In Singh rashi 2026 22 august budhaditya yoga positive effects on 6 zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि

  • कन्या राशि वालों की रणनीतिक सोच और योजना बनाने की क्षमता बेहतर होगी। 
  • करियर से जुड़े कुछ छिपे हुए अवसर सामने आ सकते हैं। 
  • रिसर्च, उच्च अध्ययन और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखने वालों को भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Budh Gochar In Singh rashi 2026 22 august budhaditya yoga positive effects on 6 zodiac signs
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

  • तुला राशि के लिए यह गोचर नए संपर्क और आर्थिक अवसर लेकर आ सकता है। 
  • सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रोफेशनल नेटवर्क मजबूत होगा। 
  • टीमवर्क के जरिए महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करने में सफलता मिल सकती है। 
  • व्यापारियों को साझेदारी से फायदा होने के संकेत हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed