फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar 2026: 12 साल बाद गुरु करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन तीन राशियों के पूरे होंगे सभी सपने

Tue, 18 Aug 2026 04:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 04:01 PM IST
सार

Guru Gochar 2026: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना जाता है। ये 12 से 13 महीनों के दौरान राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। 

विज्ञापन
jupiter transit in leo october these 4 zodiacs signs will get success
गुरु का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala

Guru Gochar 2026: ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व होता है। गुरु ज्ञान, धन, विस्तार, संतान, विवाह, धर्म, मान-सम्मान, शिक्षा और भाग्य के कारक ग्रह होते हैं। देवगुरु बृहस्पति करीब 12 से 13 महीनों तक एक राशि में रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु  बृहस्पति अभी कर्क राशि में हैं जो इनकी उच्च राशि होती है। 31 अक्टूबर को ये कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का अपनी उच्च राशि से निकलकर सिंह राशि में जाने से आत्मविश्वास, नेतृत्व, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान पर प्रभाव पड़ेगा। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। 

jupiter transit in leo october these 4 zodiacs signs will get success
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि वालों के लिए गुरु का गोचर लग्न भाव में ही होगा। इससे आपके जोश, आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता में विकास होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूर होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। किसी खास तरह के प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिल सकती है। कारोबार में आपको धन लाभ और विस्तार के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है। जल्दबाजी में काम करने से आपको बचना होगा। 
jupiter transit in leo october these 4 zodiacs signs will get success
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके धन, व्यापार और पारिवारिक मामलो में अच्छा और सकारात्मक परिणाम दे सकता है।  आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। इस दौरान आर्थिक स्थिति में मजबूती मिलने के संकेत हैं। निवेश से संबंधित मामलों में आपको अच्छा रिर्टन मिलेगा। नौकरी-कारोबार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। अचानक से कोई बड़ी खुशखबरी आपको सुनने को मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in leo october these 4 zodiacs signs will get success
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके कर्म के भाव से संबंधित है। करियर-कारोबार के लिहाज से गुरु का गोचर बहुत ही अच्छा और खास रहेगा। नौकरी में प्रमोशन, नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकती है। आपको नए-नए मौके मिल सकते हैं। आपको किसी योजना में सफलता मिल सकती क्योंकि आपके लिए अच्छे दिन की शुरुआत के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन
jupiter transit in leo october these 4 zodiacs signs will get success
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। यह गोचर आपके लिए आय, लाभ और नए-नए मौके के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर अवसर और प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। 

Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से बदल जाएंगे इन राशि वालों के भाग्य, 17 सितंबर तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Mangal In Mithun 2026: आने वाले 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, होगा जबरदस्त लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed