फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog 2026: सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, 22 अगस्त के बाद इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Tue, 18 Aug 2026 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 02:00 PM IST
सार

Trigrahi Yog 2026: 22 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा क्योंकि केतु पहले से ही सिंह राशि में हैं और सूर्य 17 अगस्त को प्रवेश किया था। इससे कुछ राशिवालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।  

विज्ञापन
trigrahi yog 2026 mercury surya and ketu combination in leo 22 august lucky zodiac signs
Trigrahi Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

Trigrahi Yog 2026:  22 अगस्त 2026 को तीन प्रमुख ग्रहों के संयोग से बहुत ही खास योग का निर्माण होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले सूर्य और केतु मौजूद हैं। इस तरह से सूर्य, बुध और केतु की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में त्रिग्रही योग को बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। इस संयोग से कुछ राशि वालों के करियर-कारोबार, धन, आर्थिक स्थिति  और मान-सम्मान के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल सूर्य 17 अगस्त को अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर चुके हैं जहां केतु संग युति बनी हुई और अब आने वाले 22 तारीख को बुध सिंह राशि में प्रवेश करेंगे जिससे एक राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार आदि का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं सूर्य को आत्मविश्वसास, नेतृत्व और प्रशासनिक कार्य आदि का कारक माना जाता है। केतु कोआध्यात्म, वैराग्य आदि से जोड़ कर देखा जाता है। आइए जानते हैं त्रिग्रही योग के निर्माण से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

trigrahi yog 2026 mercury surya and ketu combination in leo 22 august lucky zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala

सिंह राशि पर प्रभाव
22 अगस्त को आपकी राशि में ही त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा जिससे आपके आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि करवाएगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। करियर-कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा हासिल होगा। महत्वपूर्ण योजना में आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में आपको किसी भी तरह के निर्णय लेने से बचना होगा। 

trigrahi yog 2026 mercury surya and ketu combination in leo 22 august lucky zodiac signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर प्रभाव
त्रिग्रही योग का सकारात्मक प्रभाव तुला राशि के जातकों के ऊपर भी देखने को मिल सकता है। आय के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी बेहतर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog 2026 mercury surya and ketu combination in leo 22 august lucky zodiac signs
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों को तीन ग्रहों के संयोग से बना त्रिग्रही योग करियर-कारोबार में एक नए तरह का मुकाम हासिल हो सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी, प्रमोशन और कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। लाभ के सुनहरे अवसर मिलेंगे, जिससे आपकी  आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और स्थिरता रहेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन
trigrahi yog 2026 mercury surya and ketu combination in leo 22 august lucky zodiac signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होगा। इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे होंगे। करियर-कारोबार बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। धन लाभ के साथ-साथ आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग हैं। लेकिन आपको लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा। 

Mangal In Mithun 2026: आने वाले 30 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, होगा जबरदस्त लाभ

Chandra Grahan 2026: शनि की राशि और राहु के नक्षत्र में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 3 राशि के लोग रहें संभलकर


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed