फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Ketu Yuti: सूर्य-केतु की युति से बदल जाएंगे इन राशि वालों के भाग्य, 17 सितंबर तक मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट

Tue, 18 Aug 2026 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:11 AM IST
सार

Positive Impact Of Surya Ketu Yuti: सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में उनकी केतु के साथ युति बन रही है। इससे कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। साथ ही भाग्योदय भी संभव है।

विज्ञापन
positive impact of Surya Ketu Yuti these zodiac will get benefits
सूर्य-केतु की युति - फोटो : SURYA KETU YUTI

Positive Impact Of Surya Ketu Yuti: सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं। यहां उनकी केतु के साथ युति बन रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य लगभग एक साल बाद अपनी राशि सिंह में आए हैं और ऐसे में यहां केतु के साथ उनकी युति का विशेष संयोग बन रहा है। इसका खास असर सभी राशियों पर देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। जातकों के सम्मान, आत्मविश्वास, धन और आय में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं। साथ ही करियर और कारोबार में भी मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।


Budhaditya Yoga 2026: 22 अगस्त से इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर को लेकर मिलेगी बड़ी सफलता

positive impact of Surya Ketu Yuti these zodiac will get benefits
Surya Ketu Yuti - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि में ही सूर्य और केतु की यह युति बनी हुई है। आपके लिए यह समय बेहद खास रह सकता है। आपकी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अटके हुए काम भी पूरे होने की संभावना रहेगी। कई कामों में सफलता की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में नए अवसर बन सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह समय अच्छा साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

गुरु-शनि की चाल से साल 2026 के बचे महीनों में मिल सकती है अच्छी खबरें, करियर-कारोबार में मिलेंगे अच्छे अवसर

positive impact of Surya Ketu Yuti these zodiac will get benefits
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है और आप कुछ नया करने की कोशिश भी करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की संभावना रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। परिवार में रिश्ते मधुर बने रहेंगे और पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

Mangal Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में मंगल की चाल, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट
Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर और मान-सम्मान में होगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
positive impact of Surya Ketu Yuti these zodiac will get benefits
Surya Ketu Yuti - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय और भी खास हो सकता है। आपको बड़ा लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रह सकता है। व्यापारियों को पुराने संपर्कों और नए क्लाइंट्स से फायदा हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आपकी योजनाओं को सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग, सितंबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Trigrahi Yog 2026: 22 अगस्त से त्रिग्रही योग का प्रभाव, इन 4 राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा लाभ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed