फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग, सितंबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Mon, 17 Aug 2026 01:56 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 17 Aug 2026 01:56 PM IST
सार

Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बनने वाला अंगारक योग कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ  सकता है। जातकों को लाभ प्राप्त करने में अधिक प्रयास और सेहत से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Angarak Yog 2026 in august and impact on zodiac sign in hindi
Angarak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

Angarak Yog 2026: ज्योतिष में मंगल और राहु की युति को नकारात्मक माना जाता है, क्योंकि इसके प्रभाव से अंगारक योग का निर्माण होता है। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से व्यक्ति को तनाव, सेहत से जुड़ी परेशानियां और काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मंगल-राहु से बनने वाला यह योग वर्तमान समय में प्रभावी है। दरअसल, मंगल राहु के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और वह 2 सितंबर 2026 तक भी यहीं रहेंगे। इस युति के असर से कुछ राशियों को नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। रिश्तों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं और कार्यों को पूरा करने में भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन तीन राशि वालों को सितंबर तक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।

Angarak Yog 2026 in august and impact on zodiac sign in hindi
Angarak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
  • मेष राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • काम को लेकर तनाव बना रह सकता है। 
  • इस समय मेष राशि वालों को व्यापार में भी आपको कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। 
  • आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
  • किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। 
  • कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
  • नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में काम को लेकर दबाव उठाना पड़ सकता है। 
 

Raksha Bandhan 2026: 28 अगस्त को रक्षाबंधन और चंद्र ग्रहण का संयोग, जानें कब लगेगा सूतक और किस समय बांधे राखी

Angarak Yog 2026 in august and impact on zodiac sign in hindi
Angarak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि के लोग काम को लेकर सावधानी बरतें। 
  • नए लोगों से मिलकर परेशानियां बढ़ सकती हैं। 
  • सेहत भी आपको परेशान कर सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। 
  • परिवार में भी किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा होने की आशंका है। 
  • किसी भी विवाद को बातचीत और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें।
  • बिजनेस में किसी भी तरह की योजना को बहुत ही संभलकर चलना होगा।
 

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर और मान-सम्मान में होगा लाभ

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Angarak Yog 2026 in august and impact on zodiac sign in hindi
Angarak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि वालों को व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा और बड़े फैसले सोच-समझकर ही लें।
  • आप कुछ नए काम को लेकर भी दिक्कतों में आ सकते हैं। 
  • आपका संतान पक्ष की तरफ किसी तरह की चिंताएं बढ़ सकती हैं।
  • अधिकारियों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 

Mangal Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में मंगल की चाल, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट

Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed