{"_id":"6a82b60b926de7417e039c33","slug":"singh-sankranti-2026-these-2-zodiac-signs-may-see-better-days-ahead-try-these-4-remedies-2026-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singh Sankranti: सिंह संक्रांति आज, इन 2 राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन, जरूर करें ये 4 उपाय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Singh Sankranti: सिंह संक्रांति आज, इन 2 राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन, जरूर करें ये 4 उपाय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
Singh Sankranti: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्य की राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। खासतौर पर 2 राशियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और सिंह संक्रांति पर किए जाने वाले 4 आसान उपाय।
विज्ञापन
1 of 4
सिंह संक्रांति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 17 अगस्त 2026 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सिंह संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दो राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों के करियर में तरक्की के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये दो भाग्यशाली राशियां।
2 of 4
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा फल मिलने की संभावना है।
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा फल मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। किसी कानूनी मामले में मित्र या करीबी व्यक्ति की मदद से समाधान मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। वहीं संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
3 of 4
नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना भी बन रही है।
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी लाभदायक साबित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके काम और प्रयासों के लिए सम्मान मिल सकता है। लंबे समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे जातकों की इच्छा पूरी होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है और जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
सूर्य संक्रांति के उपाय
सूर्य देव को अर्घ्य दें: सिंह संक्रांति के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में कुमकुम, रोली और अक्षत मिला सकते हैं।
सूर्य मंत्रों का जप करें: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ‘ॐ सूर्याय नमः’ या ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का कम से कम 108 बार जप करें।
दान करें: गेहूं, गुड़, लाल या नारंगी वस्त्र, अन्न और जल का दान करें। मान्यता है कि इससे सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें: सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता के अनुसार इससे सूर्य की शुभता बढ़ती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।