फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Sankranti: सिंह संक्रांति आज, इन 2 राशियों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन, जरूर करें ये 4 उपाय

Mon, 17 Aug 2026 01:12 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 17 Aug 2026 01:12 PM IST
सार

Singh Sankranti: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्य की राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। खासतौर पर 2 राशियों के लिए यह समय शुभ साबित हो सकता है। जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और सिंह संक्रांति पर किए जाने वाले 4 आसान उपाय।

विज्ञापन
Singh Sankranti 2026 These 2 Zodiac Signs May See Better Days Ahead Try These 4 Remedies
सिंह संक्रांति - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 17 अगस्त 2026 को सूर्य देव कर्क राशि से निकलकर अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को सिंह संक्रांति कहा जाता है। सूर्य का सिंह राशि में गोचर सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा, लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार दो राशियों के लिए यह समय विशेष रूप से शुभ रह सकता है। इन जातकों के करियर में तरक्की के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये दो भाग्यशाली राशियां।

 

Singh Sankranti 2026 These 2 Zodiac Signs May See Better Days Ahead Try These 4 Remedies
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा फल मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा फल मिलने की संभावना है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा में मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। किसी कानूनी मामले में मित्र या करीबी व्यक्ति की मदद से समाधान मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। वहीं संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

Singh Sankranti 2026 These 2 Zodiac Signs May See Better Days Ahead Try These 4 Remedies
नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना भी बन रही है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर काफी लाभदायक साबित हो सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके काम और प्रयासों के लिए सम्मान मिल सकता है। लंबे समय से वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे जातकों की इच्छा पूरी होने के योग हैं। दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है और जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singh Sankranti 2026 These 2 Zodiac Signs May See Better Days Ahead Try These 4 Remedies
सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

सूर्य संक्रांति के उपाय  

  • सूर्य देव को अर्घ्य दें: सिंह संक्रांति के दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में कुमकुम, रोली और अक्षत मिला सकते हैं।
  • सूर्य मंत्रों का जप करें: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए ‘ॐ सूर्याय नमः’ या ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का कम से कम 108 बार जप करें।
  • दान करें: गेहूं, गुड़, लाल या नारंगी वस्त्र, अन्न और जल का दान करें। मान्यता है कि इससे सूर्य देव और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें: सुबह स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता के अनुसार इससे सूर्य की शुभता बढ़ती है और सफलता के मार्ग खुलते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed