फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nag Panchami Upay: नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें ये खास उपाय, कुंडली में राहु-केतु दोष से मिलेगी राहत

Sat, 15 Aug 2026 01:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 15 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

Nag Panchami 2026 Upay: नाग पंचमी पर शिव पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से राहु-केतु से संबंधित अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Nag Panchami 2026 rahu ketu shanti upay rashi anusar nag panchami remedies in hindi
नाग पंचमी राशि अनुसर उपाय - फोटो : AI

Nag Panchami Rashi Anusar Upay: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति कमजोर या प्रतिकूल होने पर व्यक्ति को मानसिक उलझन, अस्थिरता और जीवन में बार-बार आने वाली बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कई बार निर्णय लेने में परेशानी, काम में असफलता और नकारात्मक विचार भी बढ़ सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं में राहु-केतु से कालसर्प दोष का संबंध भी बताया गया है।



इस वर्ष 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। नाग पंचमी को नाग देवता और भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन शिव पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से राहु-केतु से संबंधित अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। आप अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर सकते हैं।

नाग पंचमी पर राहु-केतु शांति के लिए राशि अनुसार उपाय

Nag Panchami 2026 rahu ketu shanti upay rashi anusar nag panchami remedies in hindi
मेष - फोटो : अमर उजाला

मेष: नाग पंचमी के दिन पानी में लाल पुष्प और लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। भगवान शिव की आराधना करने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों से राहत मिलने की मान्यता है।
 

Nag Panchami 2026 rahu ketu shanti upay rashi anusar nag panchami remedies in hindi
वृषभ - फोटो : अमर उजाला

वृषभ: इस राशि के जातक महादेव को सफेद फूल चढ़ाएं। इसके बाद कच्चे दूध को जल में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। शिव मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nag Panchami 2026 rahu ketu shanti upay rashi anusar nag panchami remedies in hindi
मिथुन - फोटो : अमर उजाला

मिथुन: मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। नाग पंचमी पर शिव पूजा के बाद गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरे वस्त्र, हरे फल और मूंग दाल का दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही ‘ॐ रां राहवे नमः’ मंत्र का जाप करें।
 

विज्ञापन
Nag Panchami 2026 rahu ketu shanti upay rashi anusar nag panchami remedies in hindi
कर्क - फोटो : अमर उजाला

कर्क: कर्क राशि वाले नाग पंचमी पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करा सकते हैं। इसके बाद चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े की पूजा करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा के बाद इसे बहते जल में प्रवाहित किया जाता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed