फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर और मान-सम्मान में होगा लाभ

Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 17 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

Sun Transit 2026: सूर्य गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। साथ ही रुके हुए कामों में गति आने और मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बन सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sun Transit in leo 2026 positive impact on zodiac these will get more benefits
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sun Transit 2026: सूर्य का अपनी स्वराशि सिंह में गोचर हो चुका है। वह 17 अगस्त 2026 को सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है और वह सिंह राशि के स्वामी हैं। इसलिए सूर्य का अपने ही घर में गोचर बेहद प्रभावशाली और मजबूत माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि, मान-सम्मान के योग, बेहतर नेतृत्व क्षमता और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। इस दौरान सूर्य का सिंह में गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है और कुछ विशेष लाभ भी संभव है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

Sun Transit in leo 2026 positive impact on zodiac these will get more benefits
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। 
  • नए लोगों से मुलाकात होगी और धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
  • आर्थिक मामलों में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • नौकरीपेशा लोगों के काम की सीनियर और जूनियर दोनों सराहना करेंगे। 
  • करियर से जुड़े मामलों में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • कार्यक्षेत्र में मेहनत लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है।
  • शादीशुदा लोग भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। 
Sun Transit in leo 2026 positive impact on zodiac these will get more benefits
Sun Transit 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों को परिवार में खुशियां मिलेंगी। 
  • काम को लेकर विशेष लाभ होने की संभावना है। 
  • भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और परिवार के साथ आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं। 
  • जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। 
  • घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। 
  • सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से बातचीत आगे बढ़ सकती है। 
  • आमदनी का दूसरा स्रोत बनाने की कोशिशों को गति मिल सकती है।
 

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें समय और भारत पर प्रभाव

Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit in leo 2026 positive impact on zodiac these will get more benefits
Sun Transit 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। 
  • व्यवसाय से जुड़े लोगों का पूरा ध्यान कारोबार को विस्तार देने पर रहेगा, जिसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। 
  • विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें मेहनत का पूरा लाभ मिल सकता है।
  • लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। 
  • किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना मानसिक संतुष्टि दे सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की सराहना करेंगे और कोई बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं। 
  • आपकी मेहनत और कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं। 
 

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Guru Nakshatra Gochar: गुरु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों को मिलेगी नौकरी-कारोबार में तरक्की

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed