Budhaditya Yoga in Singh Rashi 2026: अगस्त महीना खत्म होने से पहले बुध राशि परिवर्तन करेंगे। वह 22 अगस्त 2026 की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही सूर्य विराजमान होंगे, इसलिए इन दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का शुभ संयोग बनेगा। ज्योतिष में सूर्य और बुध की युति को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है और उनके अटके हुए काम पूरे होने की संभावना रहेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ने के साथ लाभ के अवसर मिल सकते हैं और करियर में कोई बड़ी सफलता भी प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Budhaditya Yoga 2026: 22 अगस्त से इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर को लेकर मिलेगी बड़ी सफलता
Budhaditya Yoga in Singh Rashi 2026: 22 अगस्त को सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने जा रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही जातकों को मनचाहा लाभ भी संभव है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बुधादित्य योग से सिंह राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है।
- परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
- स्वास्थ्य और रिश्तों के लिहाज से भी समय अच्छा रहने की संभावना है।
- नौकरीपेशा लोगों से लेकर कारोबारियों तक, सभी के लिए प्रगति के अच्छे अवसर बन सकते हैं।
- लंबे समय से रुके हुए काम भी पूरे होने की संभावना रहेगी।
- करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर इन राशि के लोग रहें संभलकर, चंद्र ग्रहण का साया बढ़ा सकता है टेंशन
- कन्या राशि वालों को भी विशेष लाभ होने की संभावना है।
- यह योग नए संपर्क बनाने में भी मदद करेगा, जिससे भविष्य में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- परिवार में रिश्ते मधुर बने रहेंगे और पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
- नई योजनाओं को अमल में लाने का मौका मिलेगा।
- किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रह सकता है।
- प्रेम संबंधों में गलतफहमियां दूर करने का अवसर मिलेगा।
Sun Transit 2026: सूर्य गोचर से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, करियर और मान-सम्मान में होगा लाभ
- मीन राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
- व्यापार में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा और कारोबार को आगे बढ़ाने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।
- नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा तबादला मिल सकता है।
- स्वजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है।
- नौकरी को लेकर किए गए आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।
Angarak Yog 2026: मंगल और राहु की युति से बना अंगारक योग, सितंबर तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Mangal Gochar 2026: राहु के नक्षत्र में मंगल की चाल, इन राशियों पर बढ़ेगा संकट
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।