फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 18 Aug 2026 02:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 02:18 PM IST
सार

Shani Nakshatra Gochar: 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चार राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है। आइए जानते हैं ये चार राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar 2026 revati nakshatra 4 zodiac signs benefits
शनि नक्षत्र परिवर्तन 20 अगस्त 2026 इन 4 राशियों के लिए शुभ - फोटो : AI

Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि देव की चाल और उनके नक्षत्र परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि शनि के राशि या नक्षत्र बदलने का असर सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह समय तरक्की, आर्थिक मजबूती और करियर में नए अवसर लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चार राशियों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है।



Extrovert Zodiac Signs: दोस्ती करने में माहिर होते हैं इन 3 राशियों के लोग, अनजान भी बन जाते हैं इनके खास

Shani Nakshatra Gochar 2026 revati nakshatra 4 zodiac signs benefits
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
  • प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना भी बन सकती है।
  • वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे और आपके काम को पहचान मिल सकती है।
  • लंबे समय से मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
  • आर्थिक मोर्चे पर भी परिस्थितियां पहले की तुलना में बेहतर होने के संकेत हैं।
     
Shani Nakshatra Gochar 2026 revati nakshatra 4 zodiac signs benefits
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि वालों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में जाना काफी अनुकूल माना जा रहा है।
  • अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है और नौकरी से जुड़े नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं।
  • कारोबार करने वाले जातकों के लिए नए कॉन्ट्रैक्ट या व्यावसायिक समझौते लाभदायक साबित हो सकते हैं।
  • इससे कमाई बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं भी फायदेमंद रह सकती हैं।
     
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar 2026 revati nakshatra 4 zodiac signs benefits
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि

  • तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
  • ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
  • आय बढ़ाने के नए साधन विकसित हो सकते हैं।
  • साथ ही धन को व्यवस्थित तरीके से बचाने में भी सफलता मिल सकती है।
  • इस अवधि में किए गए प्रयासों में भाग्य का साथ मिलने की संभावना रहेगी।
     
विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar 2026 revati nakshatra 4 zodiac signs benefits
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि

  • मकर राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
  • आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग हैं।
  • विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट या काम करने वालों को विशेष लाभ मिल सकता है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
  • पहले किए गए किसी निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
  • वैवाहिक जीवन में भी पार्टनर का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा।
     
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed