फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   rahu gochar 2026 rahu transit in makar rashi these zodiac sign will be lucky

Rahu Gochar 2026 : राहु का शनि की राशि में 18 साल बाद गोचर, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग

Tue, 18 Aug 2026 06:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 06:48 PM IST
सार

Rahu Gochar 2026:  साल के अंत में राहु का गोचर कुंभ से मकर राशि में होगा, जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। 

विज्ञापन
rahu gochar 2026 rahu transit in makar rashi these zodiac sign will be lucky
राहु गोचर 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rahu Gochar 2026: ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी, छाया और अशुभ ग्रह माना जाता है। इस ग्रह का कोई अस्तित्व नहीं होता है जिसके कारण इसे छाया ग्रह माना जाता है। यह अचानक अवसरों, महत्वाकांक्षाओं  और बदलाव के कारक है। राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं और करीब 18 महीनों तक एक ही राशि में रहते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 के अंत में राहु राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार राहु  5 दिसंबर को कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राहु के गोचर करने से कुछ राशि वालों को अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


मकर राशि पर प्रभाव
5 दिसंबर को बाद राहु का गोचर कुंभ से मकर राशि में होगा। जिससे आपके आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, करियर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। नई नौकरी के लिए जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर-कारोबार में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोंतों में इजाफा होगा। 
विज्ञापन

Budh Gochar: सिंह राशि में बुध के गोचर से बनेगा बुधादित्य राजयोग, बदलेगी इन 6 राशियों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों पर राहु के परिवर्तन का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। आमदनी के लिए नए-नए रास्ते खुलेंगे। करियर में एक नई तरह का मुकाम आपको मिल सकता है। कारोबार में इस दौरान डील से अच्छा फायदा मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

Love Rashifal 19 August: इन 4 राशि वालों के बनेंगे विवाह योग, जीवन में होगी किसी खास की दस्तक

धनु राशि पर प्रभाव
धनु राशि वालों पर राहु के राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धन और पारिवारिक मामलों में आपके जीवन में कई तरह के महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से आपका अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। 

Ank Jyotish 19 August: इन 4 मूलांकों के लोगों का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का पूरा राशिफल

तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों पर राहु का मकर राशि में गोचर आपके लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के संकेत है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। नई तरह की जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखाई देगा। कारोबार में नए तरह का विस्तार देखने को मिलेगा। 

Shani Nakshatra Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का प्रवेश, इन 4 राशियों को करियर और धन में मिलेगा बड़ा लाभ

Vastu Tips: शाम को मुख्य दरवाजा बंद रखने की न करें गलती, जानें क्या है वास्तु के सही नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed