फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrama Gochar: 10 से 12 जुलाई तक इन राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, हर काम में हो सकते हैं सफल

Fri, 10 Jul 2026 01:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 10 Jul 2026 01:02 PM IST
सार

Chandrama Gochar in Vrishabha: चंद्रमा का गोचर कुछ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर, पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों में मधुरता के प्रबल योग बनेंगे। 
 

विज्ञापन
Chandrama Gochar in Vrishabha on 10 july impact on zodiac sign in hindi
Chandrama Gochar in Vrishabha - फोटो : अमर उजाला

Chandrama Gochar in Vrishabha: चंद्रमा 10 जुलाई को शाम 6 बजकर 44 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वह 12 जुलाई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और चंद्रमा का यह गोचर शुक्र के शुभ प्रभाव को और अधिक मजबूत करेगा। इसका सकारात्मक असर कई राशियों पर देखने को मिलेगा। इस दौरान आर्थिक उन्नति, करियर में नए अवसर, पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों में मधुरता के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों पर चंद्रमा का यह गोचर सबसे अधिक शुभ प्रभाव डाल सकता है।


Sun Nakshatra Transit: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 20 जुलाई से इन 4 राशियों को कार्यक्षेत्र में होगा लाभ
Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ

Chandrama Gochar in Vrishabha on 10 july impact on zodiac sign in hindi
Chandrama Gochar in Vrishabha - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपका कोई धन लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ आय बढ़ने के भी संकेत हैं।

Chandrama Gochar in Vrishabha on 10 july impact on zodiac sign in hindi
Chandrama Gochar in Vrishabha - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस दौरान कई क्षेत्रों में सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में पहले से अधिक मधुरता आएगी। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।
Saptahik Rashifal: नए सप्ताह में इन 5 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrama Gochar in Vrishabha on 10 july impact on zodiac sign in hindi
Chandrama Gochar in Vrishabha - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आय में लगातार बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और भविष्य के लिए बचत करने में भी सफलता मिलेगी।
Pearl Gemstone: इन राशियों के लिए मोती पहनना पड़ सकता है भारी, जानें इसे धारण करने के नियम
Shukra Gochar 2026: 16 जुलाई से इन राशि वालों की बदलेगी तकदीर, अगले 14 दिन मिलेंगे शानदार अवसर और करेंगे तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed