Sun transit in Pushya Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनका नक्षत्र परिवर्तन जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। 20 जुलाई को सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर शनि के स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह स्थिति 3 अगस्त तक बनी रहेगी, जिसके बाद सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ, फलदायी और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश व्यक्ति के करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
Sun Nakshatra Transit: सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर, 20 जुलाई से इन 4 राशियों को कार्यक्षेत्र में होगा लाभ
Surya Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को अत्यंत शुभ, फलदायी और समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश व्यक्ति के करियर, प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद अनुकूल संकेत दे रहा है। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं और वेतन वृद्धि की भी संभावना बन रही है। इस दौरान कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही, प्रतिष्ठित कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने के भी योग बन सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रभावित रहेंगे। आपको नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय उन्नति और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी। समाज और ऑफिस दोनों जगह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है और आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। यदि आपने कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उससे छुटकारा मिलने के संकेत हैं। साथ ही, वाहन या संपत्ति सुख की प्राप्ति भी संभव है। स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिल सकता है और करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
Mahalaxmi Rajyog: जुलाई में चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, महालक्ष्मी राजयोग से होगा बड़ा धन लाभ
Pearl Gemstone: इन राशियों के लिए मोती पहनना पड़ सकता है भारी, जानें इसे धारण करने के नियम