सब्सक्राइब करें

Chandra Gochar: चंद्रमा ने किया तुला राशि में प्रवेश, इन तीन राशि के जातकों को हो सकता है नुकसान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 03 Apr 2026 05:56 PM IST
सार

Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar: चंद्रमा ने तुला राशि में गोचर किया है, जो कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar 3 April 2026 Moon Transit In Libra Effects On Zodiac Signs
चंद्र गोचर 2026 ये राशि वाले रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala

Chandra Gochar Effects On Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और दैनिक जीवन के उतार-चढ़ाव का कारक माना जाता है। ऐसे में जब भी चंद्रमा राशि परिवर्तन करता है, तो इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। 3 अप्रैल की सुबह चंद्रमा ने तुला राशि में प्रवेश किया है। इस बार का यह गोचर कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। खासकर करियर, आर्थिक स्थिति और मानसिक संतुलन पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए इन राशियों के लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के साथ-साथ कुछ सरल उपाय अपनाने की भी जरूरत है, जिससे नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सके। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।



Marriage Yoga in Kundli: कब और कैसे बनते हैं शादी के योग, जानें प्रेम विवाह और ग्रहों का पूरा खेल
Good Luck Signs: घर से निकलते ही इन चीजों का दिखना देता है शुभ संकेत, बदल सकती है किस्मत

Trending Videos
Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar 3 April 2026 Moon Transit In Libra Effects On Zodiac Signs
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर छठे भाव में हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार छठा भाव शत्रु, रोग और संघर्ष से जुड़ा होता है, इसलिए इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं और आपकी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। 
 

  • ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाकर रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 
  • आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी है, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। 
  • इस समय सोच-समझकर ही निवेश या लेन-देन करें। 
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए शांत रहें और संयम बनाए रखें। 
  • उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar 3 April 2026 Moon Transit In Libra Effects On Zodiac Signs
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर द्वादश भाव में हो रहा है, जिसे खर्च और हानि का भाव माना जाता है। इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। किसी भी प्रकार के बड़े निवेश या उधार देने से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर आपके कामकाज पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर रहेगी, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। 
  • बजट बनाकर चलना बेहद जरूरी होगा।
  • अपने काम को समय पर और पूरी ईमानदारी से पूरा करें। 
  • ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें जो आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकते हैं। 
  • उपाय- इस दौरान मानसिक शांति बनाए रखने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar 3 April 2026 Moon Transit In Libra Effects On Zodiac Signs
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए चंद्रमा का गोचर अष्टम भाव में हो रहा है, जिसे अनिश्चितता और अचानक घटनाओं का भाव कहा जाता है। इस समय आपको विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि अचानक किसी समस्या या दुर्घटना की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन
Chandrma Ka Tula Rashi Me Gochar 3 April 2026 Moon Transit In Libra Effects On Zodiac Signs
मीन राशि - फोटो : adobe stock
  • यात्रा करते समय खास ध्यान रखें और कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 
  • बेवजह की चिंता और तनाव से खुद को दूर रखें, क्योंकि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। 
  • किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और धैर्य के साथ काम लें। 
  • उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा।



 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed