ग्रहों और नक्षत्रों के संयोग से फरवरी का महीना बहुत ही खास है। 13 फरवरी को तीन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा राह है। 13 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य अपने पुत्र की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, फिर इसके कुछ दिनों के बाद धन के दाता शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और कुंभ राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमा हैं। ऐसे में इन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग बनेगा। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। अपार धन दौलत का अच्छा संयोग बनेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
{"_id":"6981c82b6c626e7e4e076362","slug":"february-astrology-prediction-make-tirgrahi-yoga-in-kumbh-rashi-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुंभ राशि में त्रिग्रही योग से सूर्य, शुक्र और राहु करेंगे कमाल, इन राशियों का शुरू होंगे अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग से सूर्य, शुक्र और राहु करेंगे कमाल, इन राशियों का शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 03 Feb 2026 03:34 PM IST
सार
फरवरी माह में कुंभ राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, जिसके चलते कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।
विज्ञापन
त्रिग्रही योग का प्रभाव
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
- कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का बनना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।
- यह संयोग आपकी राशि से भाग्य के स्थान पर बनेगा, जिससे किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।
- आर्थिक मामलों में आपको प्रगति होगी और सूझबूझ के साथ लिए गए निर्णय आपको लाभ दिलाएंगे।
- इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बन रहे हैं और लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला चलेगा।
- यह त्रिग्रही योग छात्रों के लिए पढ़ाई के मामलों में उनको कई बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी।
Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
- फरवरी माह में त्रिग्रही योग मकर राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होगा।
- यह संयोग आपकी कुंडली के धन और वाणी के स्थान पर बनेगा जिससे आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी।
- वहीं जिन लोगों के अधूरे काम हैं वह अब पूरे होंगे और लिए गए निर्णयों से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
- परिजनों संग बेहतर और मजबूत संबंध स्थापित होंगे।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
- धनु राशि वालों के लिए फरवरी माह में त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ और सकारात्मक रहेगा।
- यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम के भाव में बनेगा। जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।
- जो लोग किसी तरह के वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में दिलचस्पी रखते हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है।
- नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कमेंट
कमेंट X