{"_id":"6978682bd32c073f250245ed","slug":"february-month-predicition-will-make-trigrahi-yog-in-kumbh-rashi-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trigrahi Yog: फरवरी में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशियों को अचानक लाभ के योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Trigrahi Yog: फरवरी में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का संयोग, इन राशियों को अचानक लाभ के योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:54 PM IST
सार
Trigrahi Yog 2026 :
वैदिक पंचांग के अनुसार आने वाले साल के दूसरे महीने में कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
विज्ञापन
फरवरी माह में ग्रहों का संयोग
- फोटो : अमर उजाला
Trigrahi Yog 2026 : फरवरी माह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा। जिसका असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि फरवरी महीने में एक राशि में तीन ग्रहों के संयोग के चलते त्रिग्रही योग बनेगा। धन और वैभव के दाता ग्रह शुक्र, व्यापार और बुद्धि के दाता ग्रह बुध और मायावी ग्रह राहु के संयोग से त्रिग्रही योग क निर्माण होगा। कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति से कुछ राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में अपार वृद्धि के योग हैं। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
- मेष राशि वालों के लिए फरवरी माह में त्रिग्रही योग का बनना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा।
- यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से एकादश भाव में बनेगा। ऐसे में आपकी आय में जबदस्त वृद्धि हो सकती है।
- आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा।
- इस दौरान निवेश से संबंधित जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
- जो लोग किसी जमीन के कारोबार या फिर शेयर बाजार से जुड़े हैं उनका इसमें लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
- फरवरी माह में बना त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है।
- यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से चौथे भाव पर बनेगा जिसे आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
- त्रिग्रही योग के चलते आपको वाहन और प्रापर्टी से जुड़े कार्यों में आपको लाभ मिल सकता है।
- कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी में अच्छा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
- इस त्रिग्रही योग के चलते आपका सुसराल पक्ष के बेहतर संबंध कायम हो सकता है।
Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष समेत इन राशि के लोग बरतें सावधानी
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- मकर राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित होगा।
- यह योग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बनेगा।
- अचानक लाभ और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा।
- आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।
- आपका फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके वाणी का प्रभाव रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X