सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शनि, गुरु और राहु-केतु की चाल से आने वाले समय में बनेगा इन 5 राशियों के लिए राजयोग, मिलेगा अथाह धन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 28 Apr 2026 12:52 PM IST
सार

शनि, गुरु, राहु और केतु की चाल आने वाले समय में कुछ राशि वालों के जीवन में हर तरह का लाभ दिला सकता है। 

विज्ञापन
four planets guru shani rahu ketu position will give rajyog these zodiac sign
चार ग्रहों के संयोग से राजयोग - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व है। ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस वर्ष और अगले वर्ष तीन प्रमुख ग्रह शनि, बृहस्पति और राहु-केतु की चाल में बदलाव का विशेष प्रभाव खास राशियों के ऊपर पड़ेगा जिससे राजयोग के समान फल देने वाला होगा। आइए जानते हैं ये ग्रह कब-कब अपनी राशि परिवर्तन करेंगे और किन राशियों के ऊपर राजयोग के बराबर फल मिलेगा। 



वर्ष 2026 और 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु की स्थिति

शनि- ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर 29 मार्च 2025 से लेकर 3 जून 2027 तक शनि मीन राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि गोचर करेंगे।

बृहस्पति- देवगुरु बृहस्पति इस साल से अतिचारी अवस्था में हैं और ये आने वाले कई वर्षों तक अतिचारी अवस्था में ही हैं। देवगुरु बृहस्पति 18 मई 2025 से मिथुन राशि में, फिर 2 जून 2026 को कर्क राशि में और 30 अक्तूबर 2026 से गुरु सिंह राशि में गोचर करेंगे। 

राहु-केतु - राहु इस साल के अक्तूबर तक कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित रहेंगे। 

Trending Videos
four planets guru shani rahu ketu position will give rajyog these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
5 राशियों के लिए शुभ और राजयोग का संयोग

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। आपके लिए यह समय आर्थिक उन्नति का रहेगा। मेष राशि वालों के शनि आपकी कुंडली के 12वें भाव में हैं जिसके चलते मेष राशि वालों के ऊपर साढ़ेसाती का पहला चरण जारी है। जब शनि अगले साल मेष राशि में गोचर करेंगे तब कुछ राहत मिलेगी। वहीं गुरु तीसरे और चौथे भाव में गोचर करेंगे और साल 2026 में पंचम भाव में रहेंगे जिससे आय और लाभ में अच्छी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा राहु 11वें भाव में गोचर से आय में वृद्धि करवाएंगे जबकि केतु पंचम भाव होकर प्रेम संबंधों और संतान संबंधी परेशानियों में इजाफा करवा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
four planets guru shani rahu ketu position will give rajyog these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2026 मिलाजुला साबित होगा जबकि आने वाला साल 2026 आपके लिए भाग्यशाली और सुनहरे अवसर लाएगा। शनिदेव आपकी राशि में पूरे साल भाग्य भाव में रहकर आपको कड़ी मेहनत करवाएंगे। साल 2026 में मेष राशि में दशम भाव में जाने के बाद यह आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगी। शनि जब साल 2027 में मेष राशि में गोचर होने के बाद दशम भाप में जाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेगा। वहीं गुरु 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और व्यापार में मुनाफा और उन्नति के योग बनेगा। दांपत्य जीवन में परेशानियों खत्म होंगी और जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह के प्रबल योग बनेंगे। साथ जो लोग प्रशासानिक और राजनीति में हैं उनको उच्च पद मिल सकता है। 

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर इन राशि वालों को मिलेगी शनि की विशेष कृपा, बदलेगा भाग्य और बढ़ेगा सुख
 

four planets guru shani rahu ketu position will give rajyog these zodiac sign
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला  राशि
तुला राशि वालों के लिए साल 2026 के बचे हुए महीने और आने वाला साल 2027 करियर में ऊंचा मुकाम और शत्रुओं पर विजय हासिल करने के लिए रहेगा। शनि छठे भाव में होकर आपके विरोधियों पर काबू करने और पुरानी बाधाएं खत्म होंगी। वहीं देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव आपके भाग्य में वृद्धि करवाएंगे। अक्तूबर माह के बाद गुरु का गोचर कुंडली के 11वें भाव में होने से आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि और आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। साथ जमीन या मकान की खरीदारी के लिए समय शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
four planets guru shani rahu ketu position will give rajyog these zodiac sign
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। शनि आपके तीसरे भाव में होकर आपके साहस में बढ़ोतरी करवाएंगे। जून में गुरु के गोचर होने से आपके सप्तम भाव में होने से व्यापार में वृद्दि और वैवाहिक जीवन में बड़ा सुधार होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थितियां काफी बेहतर होंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed