फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजयोग 2026: गुरु-चंद्रमा युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन चार राशि वालों को मिलेंगी अच्छी खबरें

Tue, 15 Sep 2026 03:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 15 Sep 2026 03:14 PM IST
सार

4 अक्तूबर 2026 को कर्क राशि में गुरु-चंद्रमा की युति बनने गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जिससे कुछ राशि वालों को अचानक धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Gajkesari Yog 2026 Guru Moon Conjunction in Cancer Bring Good Luck For These Zodiac Sign
Gajkesari Rajyog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं जिससे दूसरे ग्रहों संग युति का निर्माण होता है। इसी क्रम में अक्तूबर माह में कई ग्रहों की युति होगी। पंचांग के अनुसार, 4 अक्तूबर 2026 को चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे और जहां पहले से गुरु विराजमान हैं, इस तरह से कर्क राशि में गुरु और चंद्रमा की युति बनेंगे। ज्योतिष में गुरु-चंद्रमा की युति को बहुत ही शुभ संयोग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु और चंद्रमा की युति होने से गजकेसरी योग का निर्माण होता है। इस योग से आर्थिक लाभ, ज्ञान में वृद्धि, मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। पंचांग गणना के अनुसार, 4 अक्तूबर को चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। यह युति 6 अक्तूबर तक रहेगी, जिससे इस दौरान कई राशियों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां हैं जो सबसे ज्यादा भाग्यशाली होंगी। 

Gajkesari Yog 2026 Guru Moon Conjunction in Cancer Bring Good Luck For These Zodiac Sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर गजकेसरी राजयोग का प्रभाव 
मेष राशि वालों के ऊपर गजकेसरी राजयोग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आय के नए-नए स्त्रोत, धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ, नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी और बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान निवेश से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। 
Gajkesari Yog 2026 Guru Moon Conjunction in Cancer Bring Good Luck For These Zodiac Sign
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु-चंद्रमा का संयोग आपके लिए धन और पारिवारिक मामलों के लिए बहुत ही शुभ परिणाम दे सकता है। अचानक आर्थिक लाभ के योग बनेंगे जिससे एक साथ कई तरह के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में नए तरह के संपर्कों का लाभ आपको मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gajkesari Yog 2026 Guru Moon Conjunction in Cancer Bring Good Luck For These Zodiac Sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव
कर्क राशि में गजकेसरी राजयोग का विशेष महत्व होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि और आर्थिक मामलों में बेहतर सुधार के अवसर मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में आपको नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। कारोबार में कोई अच्छी डील और नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में घर के सदस्यों संग प्यार, सुख और शांति की संभावना है।
विज्ञापन
Gajkesari Yog 2026 Guru Moon Conjunction in Cancer Bring Good Luck For These Zodiac Sign
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग आपके लिए शुभ और सफलता प्राप्ति के कई तरह के अवसरों में वृद्धि करा सकता है। इस दौरान आपके रूके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे जिसमें आपको कोई बड़ा लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा। जो लोग बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं उनकी नौकरी पाने की इच्छा की पूर्ति होगी। 

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed