Gajkesari Yog On Akshaya Tritiya 2026: पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता है। इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया है। मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया माता लक्ष्मी की पूजा-स्मरण को समर्पित है। इस दिन देवी की उपासना, सोना-चांदी व अन्य चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि, इस दिन खरीदारी चीजों का शुभ असर घर की सुख-समृद्धि व बरकत पर पड़ता है। इस बार अक्षय तृतीया धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। दरअसल, इस दिन चंद्रमा और गुरु के एक-दूसरे से केंद्र में होने पर गजकेसरी योग बनाएंगे। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों के धन-धान्य में वृद्धि संभव हैं। साथ ही अटके कार्यों को गति मिल सकती हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा विशेष लाभ
Gajkesari Yog On Akshaya Tritiya 2026: इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया है। यह पावन पर्व इस बार कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सुनहरे अवसर लेकर आने वाला है। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया धन लाभ के मजबूत संकेत लेकर आई है। माना जा रहा है कि, आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य अब पूरे होते नजर आएंगे। पुराने तनाव दूर होंगे, जिससे राहत मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय भविष्य के लिए नए रास्ते आपके दिखने लगेंगे। वाहन खरीदने का सपना भी इस समय पूरा हो सकता है।
Budh Gochar 2026: बुध करेंगे नीच राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा संभलकर
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय बदलावों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। पुराना निवेश अब अच्छा रिटर्न दे सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय सुधार लेकर आ सकता है। तुला राशि वालों को जीवन में स्थिरता का एहसास होगा। करियर में भी नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। घर खरीदने का जो सपना आप लंबे समय से देख रहे थे, वह अब साकार हो सकता है। जिन कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही थीं, वे अब धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। कला के क्षेत्र में अच्छे रिजल्ट दिखाई देंगे। आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई नौकरी के योग बन सकते हैं।
Budh Gochar 2026: 13 अप्रैल से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में आएगा बड़ा उछाल
Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।