Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को है। इस दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि, भगवान गणेश की पूजा करने से जीवन में आने वाली विभिन्न बाधाएं दूर होती हैं। इस दौरान मंत्र जाप का भी विशेष महत्व होता है। कहते हैं कि, भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ज्योतिषीय मान्यताओं की मानें, तो गणेश चतुर्थी के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश के मंत्र का जाप करने से ग्रहों को भी मजबूती मिलती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को गणेश चतुर्थी पर कौन-सा मंत्र जाप करना चाहिए।
गणेश चतुर्थी 2026: अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, दूर होंगे विघ्न और मिलेगी सफलता
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के दिन राशि अनुसार मंत्र जाप करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेष: ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
- वृषभ: ॐ हीं ग्रीं हीं॥ या ॐ लम्बोदराय नमः॥
- मिथुन: ॐ सुमुखाय नमः॥
- कर्क: ॐ गणाननाय नमः॥ या ॐ वरदाय नमः॥
- सिंह: ॐ विघ्नराजाय नमः॥
- कन्या: ॐ सिद्धिविनायकाय नमः॥ या ॐ चिंतामण्ये नमः॥
त्योहारों का कैलेंडर 2026: श्राद्ध-नवरात्रि और करवा चौथ से लेकर दिवाली-छठ तक, यहां देखें पूरा कैलेंडर
हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार
- तुला: ॐ वक्रतुण्डाय नमः॥
- वृश्चिक: ॐ नमो भगवते गजाननाय॥ या ॐ एकदन्ताय नमः॥
- धनु: ॐ हेरम्ब गणपतये नमः॥
- मकर: ॐ गणाध्यक्षाय नमः॥
- कुंभ: ॐ कृपाकरं नमः॥
- मीन: ॐ गं गणपतये नमः॥
राधा अष्टमी 2026: कब मनाया जाएगा राधारानी का प्राकट्य उत्सव? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
साल 2026 के आखिरी महीने में राहु करेंगे मकर राशि में गोचर, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन 15 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर 2026, सोमवार को ही मनाया जाएगा।
- शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक रहेगा
चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत - सुबह 6:05 से 7:38 बजे तक
- काल -सुबह 7:38 से 9:11 बजे तक
- शुभ - सुबह 9:11 से 10:44 बजे तक
- रोग- सुबह 10:44 से दोपहर 12:17 बजे तक
- उद्वेग - दोपहर 12:17 से 1:49 बजे तक
- चर - दोपहर 1:49 से 3:22 बजे तक
- लाभ - दोपहर 3:22 से 4:55 बजे तक
- अमृत - शाम 4:55 से 6:28 बजे तक
गणेश चतुर्थी 2026: कैसे करें गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापना और कब करें विसर्जन ? जानें संपूर्ण जानकारी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।