सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Astro Tips: इन राशियों के लिए सोना बन सकता है दुर्भाग्य, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें शुभ और अशुभ प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 06 Feb 2026 04:03 PM IST
सार

Astro Tips: मान्यता है कि यदि सोना किसी व्यक्ति की राशि या कुंडली के अनुकूल न हो, तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन राशियों के लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए और किनके लिए यह धातु सौभाग्य बढ़ाने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन
Gold is suitable for which zodiac sign kin rashiyo ko sona pahne chahie
सोना पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम - फोटो : Amar Ujala

Which Zodiac Can Wear Gold: भारतीय परंपरा में सोने को केवल एक महंगा धातु नहीं माना गया है, बल्कि यह ऐश्वर्य, शुद्धता और शुभता का प्रतीक भी है। विवाह, पूजा-पाठ और अन्य धार्मिक संस्कारों में सोने का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर धातु की अपनी ऊर्जा और ग्रहों से जुड़ी भूमिका होती है। जैसे हर रत्न हर व्यक्ति के लिए अनुकूल नहीं होता, उसी तरह सोना भी सभी राशियों को समान फल नहीं देता। मान्यता है कि यदि सोना किसी व्यक्ति की राशि या कुंडली के अनुकूल न हो, तो इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक हानि और मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि किन राशियों के लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए और किनके लिए यह धातु सौभाग्य बढ़ाने वाली मानी जाती है।



Strong Sun Signs: ये 7 आदतें देती हैं कुंडली में मजबूत सूर्य के संकेत, जानें चेहरे पर दिखता है कैसा असर

Trending Videos
Gold is suitable for which zodiac sign kin rashiyo ko sona pahne chahie
ज्योतिष में सोने का महत्व - फोटो : AI Image- Freepik

ज्योतिष में सोने का महत्व
शास्त्रों में स्वर्ण को सर्वोत्तम धातु का दर्जा दिया गया है। यही कारण है कि देवी-देवताओं के आभूषण और आसन सोने के बताए गए हैं। ज्योतिष की दृष्टि से सोने का गहरा संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है, जो ज्ञान, धन और समृद्धि के प्रतीक हैं। इसके अलावा इसकी चमक और तेज के कारण इसका जुड़ाव सूर्य से भी माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर हों, तो ज्योतिषी अक्सर सोना धारण करने की सलाह देते हैं। सोने को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे पैरों में पहनना अशुभ समझा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gold is suitable for which zodiac sign kin rashiyo ko sona pahne chahie
इन राशियों को सोना पहनने से रहना चाहिए दूर - फोटो : adobe stock
इन राशियों को सोना पहनने से रहना चाहिए दूर
  • वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। ज्योतिष में शुक्र और गुरु के बीच सामंजस्य नहीं माना जाता। ऐसे में इस राशि के जातकों द्वारा अधिक सोना पहनने से सुख-सुविधाओं में कमी या स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
  • मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। बुध और गुरु के बीच मित्रता नहीं होने के कारण इस राशि के लोगों के लिए सोना धारण करना शुभ नहीं माना जाता। इससे ध्यान भटक सकता है और धन से जुड़े मामलों में नुकसान की स्थिति बन सकती है।
Gold is suitable for which zodiac sign kin rashiyo ko sona pahne chahie
इन राशियों के लिए सोना होता है शुभ - फोटो : Adobe stock

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि और गुरु के स्वभाव में काफी अंतर माना जाता है। इस राशि के जातकों के लिए सोना पहनने से निर्णय क्षमता कमजोर हो सकती है, साथ ही व्यापारिक हानि या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

इन राशियों के लिए सोना होता है शुभ
ज्योतिष के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों के लिए सोना धारण करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। इन राशियों के लोगों को सोने के आभूषण पहनने से सौभाग्य, मान-सम्मान और आर्थिक मजबूती प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन
Gold is suitable for which zodiac sign kin rashiyo ko sona pahne chahie
सोना पहनने के जरूरी नियम - फोटो : adobe stock

सोना पहनने के जरूरी नियम
यदि आप प्रशासनिक, शैक्षणिक या बौद्धिक क्षेत्र में उन्नति चाहते हैं, तो सोने की अंगूठी तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए गले में सोने की चेन धारण करना लाभकारी होता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed