Shukra Rashi Parivartan 2026: इस साल 6 फरवरी 2026 को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। यह शनि के स्वामित्व की राशि है, इसलिए शुक्र का यहां प्रवेश करना ज्योतिष शास्त्र की बड़ी घटनाओं में से एक है। दरअसल, शुक्र सुख, वैभव, प्रेम, कला और विलासिता के कारक माने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के सौंदर्य और आकर्षण को बढ़ाता है। वहीं शनि न्यायाधीश है और वह कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। ऐसे में जब शुक्र संघर्ष के कारक शनि की राशि में आएंगे, तो इसका नकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जीवन में परीक्षाओं के समान हो सकता है। इन जातकों को तनाव, धन हानि और सेहस समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। चूंकि शुक्र लगभग 23 से 30 दिनों तक एक राशि में रहते हैं, इसलिए इस गोचर का प्रभाव करीब एक माह तक देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए इन राशियों को जानते हैं।
Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र गोचर से इन राशि वालों का बढ़ेगा धन खर्च, सेहत में भी होंगी दिक्कतें
Shukra Rashi Parivartan 2026: शुक्र लगभग 23 से 30 दिनों के बाद ही अगली राशि में गोचर करते हैं। इसलिए उनका शुभ-अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर महीने भर बना रहता है। इस दौरान किसी को लाभ, तो किसी की परेशानियां बढ़ी रहती हैं।
कन्या राशि
- कन्या राशि के लिए शुक्र छठे भाव में गोचर करेंगे।
- दैनिक कार्यों को करने में भी समस्याएं आ सकती हैं।
- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है।
- यात्रा या छोटी ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन थकना अधिक होगी।
- खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा।
- नौकरीपेशा लोगों के सिर पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
अगर कुंडली में है चंद्र दोष, तो फाल्गुन माह में बढ़ सकती हैं परेशानियां, करें ये उपाय
Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में बनने वाला पंचग्रही राजयोग, जानें किन 5 राशियों के करियर में होगी जबरदस्त उछाल
- वृश्चिक राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा।
- घरेलू जीवन में कुछ असंतुलन देखने को मिल सकता है।
- आपके घर के खर्च बढ़ सकते हैं या घर से जुड़े किसी कार्य में अचानक धन लग सकता है।
- आपकी सेहत या माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी।
- इस समय काम को लेकर मानसिक बेचैनी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी संभव है।
- वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
- घर की साज-सज्जा या मरम्मत कराने का विचार भी इस समय करेंगे
सूर्य-शनि की युति से इन राशि वालों को नौकरी-करियर में मिलेगा जबरदस्त लाभ, आय में होगा इजाफा
Navpancham Yog: सूर्य-गुरु नवपंचम योग से चमकेगी किस्मत, 5 राशियों की होगी जबरदस्त तरक्की
कुंभ राशि
- कुंभ राशि में ही शुक्र का प्रथम भाव में गोचर होगा।
- खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है और अधिक भागदौड़ काम को लेकर बनी रहेगी।
- विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करने की इच्छा बढ़ेगी।
- रिश्तों में भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ेगी, जिससे छोटी-छोटी बातों पर मन आहत हो सकता है।
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य हावी हो सकता है।
- घरेलू वातावरण में शांति स्थापित करने के लिए आपको खुद से समझौता करना पड़ सकता है।
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, हर क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान
Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, इन राशियों को रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X