Venus Transit In Aquarius 2026: शुक्र ग्रह 6 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले बुध ग्रह भी इसी राशि में गोचर कर चुके हैं और पहले से ही राहु यहां विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शुक्र, बुध और राहु की विशेष युति बन रही है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता और भौतिक सुखों का कारक माना गया है। शुक्र का शनि की राशि कुंभ में गोचर मिथुन, सिंह सहित कुल 5 राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। इस गोचर के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत होगी। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर इन राशियों के लिए क्या लाभ देने वाला है।
{"_id":"6985a00063b23de5610ae95d","slug":"shukra-gochar-2026-lucky-rasifal-venus-transit-in-aquarius-shukra-ka-kumbh-rashi-me-gochar-2026-02-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2026: शुक्र का कुंभ राशि में गोचर देगा इन राशियों को लाभ, बनेंगे बिगड़े हुए काम","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2026: शुक्र का कुंभ राशि में गोचर देगा इन राशियों को लाभ, बनेंगे बिगड़े हुए काम
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:45 PM IST
सार
Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस गोचर के प्रभाव से धन, करियर, व्यापार और निजी जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर इन राशियों के लिए क्या लाभ देने वाला है।
विज्ञापन
शुक्र के राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
मिथुन राशि पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि पर प्रभाव
- शुक्र आपकी राशि से नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो भाग्य, धर्म, पिता और लंबी यात्राओं से जुड़ा होता है।
- इस दौरान मिथुन राशि वालों को घूमने-फिरने या विदेश जाकर पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है।
- प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा।
- धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और पूजा-पाठ या शुभ कार्यों पर खर्च भी कर सकते हैं।
- शुक्र की दृष्टि तीसरे भाव पर भी पड़ रही है, जिससे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
- आपकी संवाद शैली में निखार आएगा, जो लोगों को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि पर प्रभाव
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि पर प्रभाव
- शुक्र आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर कर चुके हैं, जो विवाह, जीवनसाथी और साझेदारी से संबंधित होता है।
- इस अवधि में निजी और पेशेवर जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
- वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ मिलकर संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भी ले सकते हैं।
- व्यापार में लाभ और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
- निवेशक या बिजनेस पार्टनर की तलाश के लिए यह समय अनुकूल है।
- शुक्र की दृष्टि लग्न पर होने से आपकी पर्सनैलिटी और आकर्षक बनेगी और लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे।
तुला राशि पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि पर प्रभाव
- शुक्र आपकी कुंडली में लग्न और अष्टम भाव के स्वामी हैं और फिलहाल पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं।
- यह भाव शिक्षा, संतान और प्रेम से जुड़ा होता है।
- जो विद्यार्थी विदेश जाकर उच्च शिक्षा की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा।
- कला, डिजाइन, क्रिएटिव फील्ड और लेखन से जुड़े छात्रों को नए विचार मिलेंगे।
- प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और कपल्स एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन
मकर राशि पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि पर प्रभाव
- शुक्र आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जो परिवार, धन और वाणी का भाव माना जाता है।
- इस गोचर के दौरान आपकी बातचीत में मिठास आएगी और आप दूसरों को सहजता से प्रभावित कर पाएंगे।
- अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आपको किसी बड़े मंच का अवसर मिल सकता है।
- दूसरा भाव धन से जुड़ा होता है और शुक्र आपके कर्म भाव के स्वामी भी हैं, इसलिए आय में वृद्धि और बचत के संकेत मिल रहे हैं।
- जो लोग लंबे समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे, उन्हें राहत मिल सकती है।

कमेंट
कमेंट X