सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Panchgrahi Yog: कुंभ राशि में बनने वाला पंचग्रही राजयोग, जानें किन 5 राशियों के करियर में होगी जबरदस्त उछाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 09:56 AM IST
सार

Panchgrahi Yog: फरवरी में कुंभ राशि में पंचग्रही योग बन रहा है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव और समृद्धि का सूचक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह योग आर्थिक वृद्धि, करियर में तरक्की और व्यक्तिगत जीवन में खुशहाली लाने में मदद करता है। पंचग्रही योग की स्थिति में मेहनत और प्रयास अधिक प्रभावशाली होते हैं और जीवन में अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं।

विज्ञापन
Powerful Panchgrahi Rajyog in Aquarius 5 Zodiac Signs Set for Unprecedented Financial Growth
Panchgrahi Yoga In January 2026 - फोटो : अमर उजाला

Panchgrahi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: पंचांग के अनुसार, 17 फरवरी को चंद्रमा के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही पंचग्रही योग सक्रिय हो जाएगा। इससे पहले ही 13 फरवरी को सूर्य देव इस राशि में प्रवेश कर चुके होंगे, जबकि बुध, शुक्र और राहु पहले से ही कुंभ राशि में स्थित हैं। इन पांच ग्रहों के कुंभ राशि में एक साथ आने से यह विशेष राजयोग बनता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है।


Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, इन राशियों को रहना होगा सावधान
यह पंचग्रही योग उन राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा जिनकी कुंभ राशि से ग्रह स्थिति जुड़ी है। इस योग के प्रभाव से इन राशियों के करियर, आय और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मेहनत और प्रयास का फल अधिक प्रभावशाली होगा, और जीवन में नए अवसर स्वतः खुलने लगेंगे। आइए जानते हैं, कौन-कौन सी राशियां इस शुभ योग से लाभान्वित होने वाली हैं।
Laxmi Narayan Yog 2026: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, हर क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान

Trending Videos
Powerful Panchgrahi Rajyog in Aquarius 5 Zodiac Signs Set for Unprecedented Financial Growth
नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़ी कंपनी से विशेष ऑफर मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि वालों के लिए यह समय करियर और आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़ी कंपनी से विशेष ऑफर मिलने की संभावना है, जिससे उनका पेशेवर जीवन नई ऊँचाइयों तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेशों से तगड़ा मुनाफा मिलने की उम्मीद भी है। कुल मिलाकर इस दौरान मेष राशि के जातकों का करियर शानदार तरीके से आगे बढ़ेगा, और उनके प्रयासों का प्रतिफल संतोषजनक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Powerful Panchgrahi Rajyog in Aquarius 5 Zodiac Signs Set for Unprecedented Financial Growth
पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सभी जगह सराहना होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
वृषभ राशि वाले इस समय अपने करियर में चमक बिखेरेंगे। पंचग्रही योग के प्रभाव से कार्यस्थल पर आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सभी जगह सराहना होगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके पेशेवर विकास में मदद करेंगी। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं, तो किसी बड़ी डील के फाइनल होने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुल मिलाकर यह समय आपके करियर और वित्तीय स्थिरता के लिए बेहद अनुकूल है।

Powerful Panchgrahi Rajyog in Aquarius 5 Zodiac Signs Set for Unprecedented Financial Growth
अटके हुए कामों को लेकर चिंता थी, वे पूरे होने लगेंगे। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। जिन अटके हुए कामों को लेकर चिंता थी, वे पूरे होने लगेंगे। इसके अलावा विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो नई अवसरों और अनुभवों को जन्म देंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने की संभावना भी प्रबल है। नए काम या व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। कुल मिलाकर मिथुन राशि वालों की मेहनत रंग लाने वाली है।

विज्ञापन
Powerful Panchgrahi Rajyog in Aquarius 5 Zodiac Signs Set for Unprecedented Financial Growth
पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह पंचग्रही राजयोग उनकी किस्मत को नई दिशा देगा। पार्टनरशिप में किए गए बिजनेस में रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। नए काम की शुरुआत के लिए समय बेहद अनुकूल है। इस अवधि में आपकी जीवनशैली में सुधार और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति, वाहन या अन्य मूल्यवान चीज़ों की खरीदारी के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं, जिससे आपका आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed