सब्सक्राइब करें

Grahan Yog 2026: 23 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Mon, 18 May 2026 01:47 PM IST
सार

Grahan Yog 2026: ग्रहण योग कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र, रिश्तों और निर्णय लेने की क्षमता पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर इन 3 राशियों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
 

विज्ञापन
Grahan Yog on 23 may 2026 impact and horoscope in hindi
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

Grahan Yog 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, 23 मई 2026 को चन्द्रमा सिंह में गोचर करने वाले हैं। इस राशि में पहले से ही केतु रहेंगे। चन्द्रमा और केतु की यह युति ग्रहण योग बनाएगी। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को तनाव और अस्थिरता का कारक माना जाता है। इसका प्रभाव जातकों में भ्रम और अचानक जीवन में उलझनें बढ़ा सकता है।  यही कारण है कि, यह ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। इसलिए जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। मन पर नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं, छोटी-छोटी बातें भी तनाव का कारण बन सकती हैं। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
Grahan Yog on 23 may 2026 impact and horoscope in hindi
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग समस्याएं लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ाने महसूस हो सकता है। धन लाभ में परेशानियां आ सकती हैं। इस समय नौकरीपेशा लोगों पर अचानक जिम्मेदारियों का भार बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान महसूस होगी। इसके अलावा प्रियजनों के साथ गलतफहमियां उभर सकती हैं। किसी करीबी व्यक्ति की बात मन को आहत कर सकती है। वहीं जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। कोर्ट के कुछ पुराने मामले तनाव बढ़ा सकते हैं। नौकरी और घर में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण महसूस होगा। 
Weekly Horoscope 18 To 24 May: रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Grahan Yog on 23 may 2026 impact and horoscope in hindi
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय परेशानियों से भरा रहेगा, इसलिए आप धैर्यवान रहें। समय रिश्तों और सामाजिक जीवन में परीक्षा लेने वाला रह सकता है।  व्यापार में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए किसी भी बात पर अति प्रतिक्रिया देने से बचना होगा। रिश्तों में बढ़ता तनाव आपके मन को दुखी कर सकता है। इस समय विरोधी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में राजनीति परेशान कर सकती हैं।

मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
Weekly Love Horoscope: मकर और सिंह राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगा सामंजस्य,पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Grahan Yog on 23 may 2026 impact and horoscope in hindi
Grahan Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के जीवन में अचानक कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो मानसिक बेचैनी बढ़ा देंगी। किसी करीबी के साथ वाद-विवाद दोबारा सामने आने से मन परेशान रह सकता है। हालांकि, इस समय धैर्य समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगा। समय के साथ स्थितियां नियंत्रण में आने लगेंगी, लेकिन इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने से बचना होगा। अधिक यात्रा करने से परेशान हो सकते हैं।
केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed