फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Asta 2026: गुरु हुए अस्त, 9 अगस्त तक इन 3 राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी

Tue, 14 Jul 2026 04:25 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 14 Jul 2026 04:25 PM IST
सार

Guru Asta 2026: गुरु ग्रह अतिचारी अवस्था के साथ कर्क में अस्त हो चुके हैं। उनकी इस चाल से कुछ राशि वालों को भाग्य में कमी, धन लाभ में परेशानियां व यात्राओं में कुछ दिक्कतें महसूस हो सकती हैं।

विज्ञापन
Guru Asta in kark rashi 2026 impact these zodiac will face problems
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Asta 2026: गुरु ग्रह कर्क राशि में रहते हुए 14 जुलाई 2026 को अस्त हो चुके हैं। अब 9 अगस्त 2026 तक गुरु इसी अवस्था में रहेंगे। बता दें कि, वर्तमान में गुरु अतिचारी गति से गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब गुरु अतिचारी गति में होते हैं, तो उनके गोचर का प्रभाव सामान्य की तुलना में कम माना जाता है, क्योंकि इस अवस्था में उनकी शुभता में कमी आ जाती है। इसी बीच अब गुरु कर्क राशि में अस्त भी हो चुके हैं। जब देवगुरु बृहस्पति सूर्य के अत्यधिक निकट आ जाते हैं, तो सूर्य के तेज के कारण उनका प्रभाव और चमक अस्थायी रूप से कमजोर हो जाती है, जिसे गुरु अस्त कहा जाता है। ऐसे में यह अवधि कुछ राशि के जातकों के लिए चुनौतियां और परेशानियां लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


July Bhavishyavani 2026: कैसे रहेंगे आपके लिए आने वाले 15 दिन ? जानें कुछ बड़ी भविष्यवाणियां

Guru Asta in kark rashi 2026 impact these zodiac will face problems
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि गुरु आपकी ही राशि में अस्त हुए हैं। इस दौरान मानसिक तनाव बढ़ सकता है और कई कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत आपकी परेशान कर सकती हैं। इस समय आपको भाग्य का साथ कम महसूस हो सकता है। पारिवारिक मामलों में भी धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। नए लोगों से आपका न मिलना ही बेहतर रहने वाला है।
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों की किस्मत लेगी नया मोड़, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

Guru Asta in kark rashi 2026 impact these zodiac will face problems
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अगर कोई काम आपका बनने वाला था, तो उसमें परेशानियां आप झेल सकते हैं। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पुराने दोस्तों या करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की भी आशंका रहेगी। आर्थिक मामलों में भी सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा। कला के क्षेत्र में कुछ लोगों से आपकी अनबन हो सकती हैं।
Gajkesari Yog 2026: 16 जुलाई तक इन 3 राशि वालों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, करियर-नौकरी में आएगा बड़ा उछाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Asta in kark rashi 2026 impact these zodiac will face problems
Guru Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आप वाहन खरीदारी में कई तरह की बाधाएं झेल सकते हैं। संतान से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। घर और कार्यस्थल के बीच तालमेल बनाए रखने में कठिनाई महसूस हो सकती है। किसी नए या शुभ कार्य की शुरुआत फिलहाल टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
Chanakya Niti: जीवन में हमेशा याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, मिलेगी सफलता और सम्मान
Sawan 2026: सावन में शुरू कर सकते हैं कौन-कौन से व्रत ? जानें लिस्ट और उनका प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed