{"_id":"6a562623852b872e830e81e5","slug":"horoscope-2026-moon-transit-in-kark-sun-transit-jupiter-make-rajyog-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जुलाई से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, ग्रहों की युति और नक्षत्र परिवर्तन से होगा कमाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
14 जुलाई से इन राशियों का बदलेगा भाग्य, ग्रहों की युति और नक्षत्र परिवर्तन से होगा कमाल
Tue, 14 Jul 2026 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:36 PM IST
सार
चंद्रमा- गुरु की युति कर्क राशि में होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे आने वाले समय में कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
गजकेसरी राजयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है। जब-जब ग्रह एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं और इसी के साथ दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हैं, तो कई तरह के योग बनते हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा और चंद्रमा को मन का कारक होता तो वहीं बुध वाणी के। जब भी ये तीनों ग्रह किसी एक राशि में होकर युति करते हैं तो शुभ योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि मन के कारक ग्रह चंद्रमा 14 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जहां पर पहले गुरु विराजमान हैं। बुध और सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं, इस तरह के सूर्य-बुध मिलकर बुधादित्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं चंद्रमा-गुरु की की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हुआ है। वहीं गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति है। आइए जानते है इससे किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि को लाभ
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य, चंद्रमा और बुध की युति से मेष, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों को आने वाले कुछ दिनों में अच्छा लाभ मिलेगा। इन राशियों को नौकरी में स्थान परिवर्तन, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का योग बना हुआ है। कुछ राशि वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी पुराने लेन-देने के मामलों में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता प्राप्त करने के योग हैं। घर परिवार में चली आ रही किसी पुरानी परेशानियों से निजात मिलेगी। अतिरिक्त धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी।
गजकेसरी योग से इन राशियों को होगा लाभ
चंद्रमा और गुरु की युति कर्क राशि में होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। कर्क राशि में गुरु-चंद्रमा की युति बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगी। मेष, तुला, कर्क, मिथुन, मकर, कन्य, मीन, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में इजाफा होगा, अतिरिक्त आय के साधन बढ़ेंगे। पुराने वाद-विवादों का निपटारा होगा। ग्रहों के गोचर करने से कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। आने वाले समय में किसी पुरानी योजनाओं का लाभ आपको मिल सकता है। परिवार में किसी तरह की खुशियां सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन राशि वालों की किस्मत लेगी नया मोड़, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे टेंशन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।