द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, इसके गुरु सिंह राशि में रहते हुए 13 दिसंबर को वक्री भी हो जाएंगे, फिर 25 जनवरी 2027 को वक्री अवस्था में दोबारा से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को भाग्य, संतान, धन, विवाह, ज्ञान और विस्तार आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु सभी ग्रहों में शुभ फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं। गुरु की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें गुरु इस समय अतिचारी अवस्था में हैं जिस कारण से उनकी चाल में तेजी है। गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क से सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। गुरु के गोचर करने से इन राशि वालों के नौकरी-व्यापार और धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर करने से किन राशियों के लिए आने वाला दिन शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है।
गुरु गोचर: 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:42 PM IST
सार
देवगुरु बृहस्पति कल यानी 31 अक्तूबर को अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु के गोचर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन