फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु राशि परिवर्तन 2026: इन चार राशि वालों का चमकेगा भाग्य, संतान-विवाह और नौकरी के बनेंगे योग

Fri, 30 Oct 2026 01:25 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 30 Oct 2026 01:25 PM IST
सार

Guru Gochar 2026: गुरु का सिंह राशि में गोचर कुछ राशि वालों के भाग्य को चमका सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, गुरु की शुभ स्थिति से जातकों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा और मेहनत का पूरा फल प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा निवेश, परीक्षा और यात्रा में भी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
guru singh rashi gochar,guru singh rashi gochar rashifal, guru singh rashi gochar
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Guru Gochar 2026: 31 अक्तूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु का यह गोचर सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर गुरु ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह, सौभाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान कुछ जातकों के जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं, तो कुछ को कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, विवाह और संतान से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन सकते हैं। ऐसे में किन राशि वालों के लिए यह समय खास रहने वाला है, आइए इनके बारे में जानते हैं।

Trending Videos
guru singh rashi gochar,guru singh rashi gochar rashifal, guru singh rashi gochar
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। 
  • विवाह के योग बनने से जीवन में कुछ बदलाव आपको महसूस होंगे।
  • लंबे समय से किए जा रहे प्रयास अब रंग ला सकते हैं। 
  • परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
  • निवेश और धन से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है।
guru singh rashi gochar,guru singh rashi gochar rashifal, guru singh rashi gochar
Guru Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का यह राशि परिवर्तन विशेष महत्व रखने वाला है। 
  • बिजनेस में बेहतर अवसर हासिल करने का मौका मिल सकता है। 
  • गुरु आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि हो सकती है। 
  • कोई खास जीवन में दस्तक इस समय आपको देगा।
  • सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के नए अवसर मिल सकते हैं। 
  • करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ने के योग बनेंगे। 
  • विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru singh rashi gochar,guru singh rashi gochar rashifal, guru singh rashi gochar
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों के लिए गुरु का गोचर सफलता और तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। 
  • इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। 
  • भविष्य की रणनीति तैयार करने का अवसर बन सकता है।
  • घर और बाहर दोनों जगहों पर किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
  • आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • वैवाहिक जीवन में सुखद परिस्थितियां बनेंगी। संतान से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं और भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावना है।
  • पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
guru singh rashi gochar,guru singh rashi gochar rashifal, guru singh rashi gochar
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
  • मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन मनचाही सफलता लेकर आ सकता है। 
  • पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 
  • लगातार प्रयास करने से भविष्य में बेहतर अवसरों का रास्ता खुलेगा। 
  • इस समय कोई बड़ा सपना आपका पूरा होगा।
  • लंबे समय से अटके हुए काम अब गति पकड़ सकते हैं।
  • नौकरीपेशा जातकों को नई जिम्मेदारियां या पदोन्नति मिलने के संकेत हैं, जिससे जीवन में अच्छे बदलाव आप महसूस करेंगे।
  • नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

3 नवंबर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गजकेसरी राजयोग से चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बनेंगे योग

पूरे नवंबर रहेगा लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed