Jupiter Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु जहां बैठते हैं, वहां विस्तार, विकास और सीख का मार्ग खोलते हैं। जब गुरु शुभ होते हैं तो व्यक्ति के जीवन में उन्नति, सुख-समृद्धि और मान-सम्मान बढ़ता है।
Meen Rashi 2026: गुरु का 3 राशियों में गोचर, जानें 2026 में मीन राशि वालों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे
Pisces Horoscope 2026: साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरुआत में उनका गोचर मिथुन राशि में रहेगा। 2 जून 2026 को बृहस्पति मिथुन से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। 31 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 13 दिसंबर 2026 को बृहस्पति सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। आइए समझते है कि मीन राशि के लिए यह परिवर्तन कैसा रहने वाला हैं।
गुरु मिथुन राशि में (जनवरी से 1 जून 2026)
इस अवधि में गुरु आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे, जिससे घर-परिवार और मानसिक सुख पर प्रभाव पड़ेगा। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक होगा और पारिवारिक मामलों में कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मकान, वाहन या संपत्ति से जुड़े मामले जोर पकड़ सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम में देरी संभव है। नौकरी करने वालों को स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर का योग बन सकता है। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए भावनात्मक फैसले लेने से बचें। अध्ययन में रुचि कम और घरेलू मामलों में व्यस्तता अधिक रहेगी। यह समय धैर्य रखना और पारिवारिक संतुलन बनाए रखने की परीक्षा करेगा। ध्यान और साधना करने से मानसिक शांति मिलेगी।
गुरु कर्क राशि में उच्च (2 जून से 30 अक्टूबर 2026)
यह समय मीन राशि वालों के लिए बेहद शुभ और उन्नतिकारी रहेगा। गुरु आपके पंचम भाव में उच्च के होकर विराजमान होंगे, जिससे शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और विवाह के योग मजबूत होंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है या संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को नई पहचान मिलेगी। निवेश से लाभ और भाग्य का साथ मिलेगा। मानसिक रूप से आप अधिक स्थिर और आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। यह समय जीवन में खुशियाँ और संतोष बढ़ाने वाला सिद्ध होगा।
Jupiter Transit: 2026 में देव गुरु बृहस्पति करेंगे 3 राशियों में गोचर, जानें कुंभ राशि वालों पर क्या होगा असर
गुरु सिंह राशि में (31 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2026)
अब गुरु आपके छठे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे स्वास्थ्य, नौकरी और प्रतिस्पर्धा से जुड़े क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। पुराने शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपकी सूझबूझ से आप उन पर विजय प्राप्त कर लेंगे। इस समय स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना जरूरी होगा, खासकर पेट और ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं पर। ऋण से जुड़े मामलों में सतर्कता रखें। हालांकि प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। यह समय अनुशासन और संयम सिखाएगा और आपको आत्मनिर्भर बनाएगा।
13 दिसम्बर 2026 से गुरु सिंह राशि में वक्री
गुरु वक्री होने से स्वास्थ्य और कामकाज में कुछ रुकावट आ सकती है। बीमारी का पुराना मामला फिर से उभर सकता है। काम में देरी और तनाव महसूस हो सकता है। इस समय उधारी देने या नया कर्ज लेने से बचना चाहिए। सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। यह समय आपको मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनने की सीख देगा। सेवा कार्य और आध्यात्मिक साधना से आपको संतुलन मिलेगा। यदि आप संयम से काम लेंगे, तो यह चुनौतीपूर्ण समय आपको और परिपक्व बनाकर आगे बढ़ाएगा।
बृहस्पति गोचर 2026 का प्रभाव
मेष राशि
तुला राशि
वृषभ राशि
वृश्चिक राशि
मिथुन राशि
धनु राशि
कर्क राशि
मकर राशि
सिंह राशि
कुंभ राशि
कन्या राशि
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X