Guru Planet Enter Pushya Nakshatra: साल 2026 में गुरु बृहस्पति देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करते हुए कुछ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसाएंगे। दरअसल, पुष्य नक्षत्र को 'नक्षत्रों का राजा' कहा जाता है और यह धन-समृद्धि का प्रतीक है। इसके स्वामी ग्रह कर्मफल दाता शनि देव है। ज्योतिषियों के मुताबिक, जब गुरु जैसे शुभ ग्रह न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में मेहनत के अनुरूप फल मिलने लगते हैं। यही नहीं जातकों के अटके काम पूरे, विवाह योग, धन लाभ से लेकर संतान सुख की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में गुरु का यह गोचर किन राशियों के लिए कल्याणकारी रहेगा, आइए जानते हैं।
Guru Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में गुरु की एंट्री, इन राशि वालों की करियर में होगी बल्ले-बल्ले
Guru Planet Enter Pushya Nakshatra: ज्योतिषियों के मुताबिक, जब गुरु जैसे शुभ ग्रह न्यायाधीश शनि के नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में मेहनत के अनुरूप फल मिलने लगते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको धन लाभ हो सकता है। कर्क राशि वालों को नई नौकरी की प्राप्ति होगी और आप किसी व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं। हालांकि, करियर में आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने पर आपके आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कोई वाहन आप खरीद सकते हैं। नए आय के स्रोत खुल सकते हैं। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में सफलता के योग हैं।
Shani Gochar 2026: साल 2026 में इन राशियों पर सबसे ज्यादा मेहरबान रहेंगे शनिदेव, मिलेगा राजसी सुख
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के विवाह के योग बनेंगे। आपके जीवन में खुशियां आएंगी और तनाव में कमी महसूस होगी। हालांकि, दांपत्य जीवन में सुख भी बना रहेगा। कन्या राशि वालों को निजी जीवन में कई परिवर्तन नजर आएंगे। करियर, नौकरी, बिजनेस आदि सभी में आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होगी। इस दौरान आपकी परीक्षा या कोई इंटरव्यू आप निकाल पाएंगे। व्यापार भारी मुनाफे का योग है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग है।
Shani Drishti Upay 2026: क्या आप पर भी है शनि की नजर? लाल किताब के इन 7 उपायों से बदल जाएगी आपकी किस्मत!
Budh Gochar: साल के आखिरी गोचर से इन 3 राशि वालों की बदल सकती हैं तकदीर, जीवन में दिखेंगे ये बड़े परिवर्तन
धनु राशि
धनु राशि वालों को व्यापार में अच्छी डील मिलने वाली हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन में आपका सकारात्मक नजरिया रिश्तों को मजबूत बना सकता है। गुरु के प्रभाव से संतान के जीवन में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी। आपके विवाह के योग बनेंगे और प्रेम विवाह का प्रस्ताव घर में पास होगा। परिवार में भी सुख और संतोष का माहौल रहेगा। नौकरी में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी।
शनि बनाएंगे धन राजयोग, 2026 में इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर कारोबार में तरक्की के योग
Venus Guru Yog 2025: शुक्र-गुरु के योग से बना दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि वालों के बंद किस्मत का खुलेगा ताला
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X