Jupiter Retrograde 2025 in Cancer: बृहस्पति ग्रह को नवग्रहों में सबसे बड़ा और सबसे शुभ माना गया है, इन्हें गुरु ग्रह भी कहा जाता है। यह देवताओं के गुरु कहे जाते हैं। ज्योतिष में गुरु ज्ञान, बुद्धि, धर्म, अध्यात्म, शिक्षा, नैतिकता, भाग्य, संतान, और समृद्धि का कारक ग्रह है। 11 नवंबर 2025 की शाम 6:31 बजे गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं। इससे पहले गुरु अतिचारी होकर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके थे। अब वे 5 दिसंबर तक इसी राशि में उल्टी चाल चलेंगे। गुरु की वक्री चाल का हर राशि पर अलग प्रभाव होगा, लेकिन जिन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ रहा है, उनके जीवन में धन, सफलता और संबंधों में सुधार के अवसर बढ़ेंगे। आइए जानते हैं, इन राशियों के जीवन में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
Guru Vakri 2025: कर्क में गुरु की उल्टी चाल से बदलेंगे कई राशियों के भाग्य, देखें क्या आपकी राशि का भी है नाम
Guru Vakri In Kark Rashi: गुरु की वक्री चाल का हर राशि पर अलग प्रभाव होगा, लेकिन जिन राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ रहा है, उनके जीवन में धन, सफलता और संबंधों में सुधार के अवसर बढ़ेंगे। आइए जानते हैं, इन राशियों के जीवन में क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
गुरु की वक्री स्थिति वृषभ राशि के जातकों के लिए सामान्य से शुभ परिणाम देने वाली रहेगी। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। भाई-बहनों पर कुछ खर्च हो सकता है, लेकिन इससे रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। हालांकि कुछ मामलों में देरी संभव है, पर आखिर में फायदा आपका ही होगा।
कन्या राशि
इस अवधि में कन्या राशि के लोगों को नए और उपयोगी संपर्क मिलेंगे। नए मित्र आपके काम में मददगार साबित होंगे। करियर के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है और व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। आप अपने प्रयासों से संतुष्ट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से बेहतर होंगे और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। किसी बड़ी बीमारी की आशंका नहीं है, लेकिन दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें।
Astro Remedies: एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो करें ये 5 अचूक ज्योतिषीय उपाय
वृश्चिक राशि
गुरु की वक्री चाल वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ मानी जा रही है। भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। आर्थिक दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा और आपको अच्छा धन लाभ हो सकता है। निवेश के मामले में सोच-समझकर किए गए फैसले लंबे समय तक फायदा देंगे। परिवार, खासकर पिता के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी।
धनु राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
गुरु की वक्री स्थिति धनु राशि के लिए मुनाफे और सफलता के अवसर लेकर आएगी। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, हालांकि परिवार को लेकर कुछ हल्की चिंताएं बनी रह सकती हैं। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त होगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यह समय आपके लिए संतुलित रहेगा, इसलिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यक्तिगत जीवन में व्यवहारिकता अपनाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

कमेंट
कमेंट X