Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु वक्री 2026: इन 3 राशि के लोगों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, नौकरी-बिजनेस में भाग्य का मिलेगा साथ

Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 12 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

Guru Vakri In Kark Rashi: गुरु 13 दिसंबर 2026 को वक्री होंगे और 25 जनवरी 2027 को कर्क राशि में लौटेंगे। इस बदलाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, भाग्य का साथ और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

विज्ञापन
guru vakri in kark rashi these zodiac will get benefits in career
Guru Vakri In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला

Guru Vakri In Kark Rashi: भाग्य और ज्ञान के कारक ग्रह देवगुरु बृहस्पति इस समय सिंह में विराजमान हैं। यहां उनकी युति ग्रहों के सेनापति मंगल के साथ बन रही है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु की स्थिति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका प्रभाव व्यक्ति के भाग्य और जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर पड़ता है। वहीं, 13 दिसंबर 2026 को गुरु अपनी चाल में परिवर्तन करते हुए वक्री हो जाएंगे। फिर 25 जनवरी 2027 को एक बार फिर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु की इस उल्टी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। हालांकि, इन राशियों के जातकों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं। 


वास्तु टिप्स: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये पांच चीजें, घर में आती है आर्थिक तंगी

Trending Videos
guru vakri in kark rashi these zodiac will get benefits in career
Guru Vakri In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल लाभकारी साबित हो सकती है। आपकी कोई पुरानी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में अटकी हुई योजनाएं अब सफल हो सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार से जुड़ी परेशानियां दूर होने के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
बुध और शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के योग

guru vakri in kark rashi these zodiac will get benefits in career
Guru Vakri In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल भाग्य को मजबूत करने वाली साबित हो सकती है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल हो सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप किसी बड़ी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा।

मंगल सिंह गोचर 2026: जुलाई 2027 तक इन चार राशि के लोगों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में किस्मत देगी पूरा साथ
वास्तु शास्त्र: घर में इन 5 चीजों को रखना माना जाता है शुभ, सुख-समृद्धि के खुलते हैं रास्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
guru vakri in kark rashi these zodiac will get benefits in career
Guru Vakri In Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए गुरु की वक्री चाल शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। इस दौरान यात्रा के योग भी बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन को पहचान मिलेगी। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होने के संकेत हैं।

देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed