सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा विक्रम संवत 2083, खास ग्रह संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Tue, 17 Mar 2026 01:32 PM IST
सार

Hindu Nav Varsh 2026: साल 2026 में हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु और मंगल का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि चार राशियों के जीवन में इस साल अच्छे बदलाव और नए अवसर देखने को मिलेंगे। 

विज्ञापन
Hindu Nav Varsh 2026 vikram samvat 2083 lucky Rashi guru mangal effect on zodiac signs
हिंदू नववर्ष 2026 की लकी राशियां विक्रम संवत 2083 - फोटो : Amar Ujala

Hindu Nav Varsh 2026 Rashifal: हिंदू पंचांग के अनुसार नए साल की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से  होती है। साल 2026 में हिंदू नव वर्ष यानी विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से होगी। जिस दिन से साल शुरू होता है, उसी दिन के ग्रह को वर्ष का राजा माना जाता है। इस बार गुरुवार होने के कारण बृहस्पति वर्ष के राजा रहेंगे, जबकि मंगल मंत्री के रूप में प्रभाव डालेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु और मंगल का यह संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि चार राशियों के जीवन में इस साल अच्छे बदलाव और नए अवसर देखने को मिलेंगे। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं। 



Signs Of Strong Venus: ये संकेत बताते हैं आपका शुक्र ग्रह मजबूत है या कमजोर, यहां जानें लक्षण
Chaitra Navratri Lucky Zodiac Signs: 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि आरंभ, इन 4 राशिवालों को मिलेगा लाभ

Trending Videos
Hindu Nav Varsh 2026 vikram samvat 2083 lucky Rashi guru mangal effect on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा नया साल

1. मिथुन राशि
  • मिथुन राशि के लोगों के लिए यह साल नई उम्मीदें लेकर आएगा।
  • गुरु के प्रभाव से जीवन में स्थिरता आएगी और लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। 
  • आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 
  • नौकरी करने वालों को काम में सराहना मिल सकती है। साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। 
  • मंगल के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu Nav Varsh 2026 vikram samvat 2083 lucky Rashi guru mangal effect on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

2. तुला राशि

  • तुला राशि वालों के लिए यह साल तरक्की और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। 
  • गुरु की कृपा से किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। 
  • करियर में नए मौके मिल सकते हैं, जैसे नौकरी में बदलाव या पदोन्नति। 
  • व्यापार करने वालों को नए संपर्कों से लाभ होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मंगल आपको ऊर्जा और हिम्मत देगा, जिससे आप अपने लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाएंगे।
Hindu Nav Varsh 2026 vikram samvat 2083 lucky Rashi guru mangal effect on zodiac signs
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
3. धनु राशि
  • धनु राशि के जातकों के लिए यह साल प्रगति और बदलाव लेकर आएगा। 
  • गुरु के प्रभाव से सकारात्मक सोच विकसित होगी और आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 
  • करियर में धीरे-धीरे सुधार होगा और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। 
  • मंगल के प्रभाव से आपका साहस बढ़ेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना मजबूती से कर पाएंगे। 
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Hindu Nav Varsh 2026 vikram samvat 2083 lucky Rashi guru mangal effect on zodiac signs
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
4. मकर राशि
  • मकर राशि वालों के लिए विक्रम संवत 2083 नए अवसर लेकर आएगा। 
  • गुरु की कृपा से आपके ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग होगा। 
  • करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और आपके काम की सराहना होगी। 
  • मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। 
  • मंगल के प्रभाव से आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप नई जिम्मेदारियां संभाल पाएंगे। 
  • व्यापार में धीरे-धीरे लाभ होगा और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। 
  • परिवार के साथ मिलकर कुछ नई योजनाएं भी बना सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed