सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Margi Budh 2026: 21 मार्च को बुध होंगे मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 02:24 PM IST
सार

Budh Margi Impact On Zodiac Signs: 21 मार्च 2026, रात्रि  12 बजकर 42 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होंगे । ज्योतिष के अनुसार, बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और करियर का स्वामी ग्रह माना जाता है। जब बुध मार्गी होता है, तो लोगों के जो काम अटके हुए थे, वे आसानी से पूरे होने लगते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं।

विज्ञापन
Margi Budh 2026 on 21 March know the impact on all zodiac signs in hindi
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

Margi Budh 2026: 21 मार्च 2026, रात्रि  12 बजकर 42 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होंगे । ज्योतिष के अनुसार, बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार और करियर का स्वामी ग्रह माना जाता है। जब बुध मार्गी होता है, तो लोगों के जो काम अटके हुए थे, वे आसानी से पूरे होने लगते हैं और तरक्की के नए रास्ते खुल जाते हैं। इस बार, बुध मार्गी हो रहा है, जिससे कुछ राशियों के जीवन में विशेष बदलाव और सकारात्मक परिणाम आएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव।  


Hindu Nav Varsh 2026: 19 मार्च से शुरू होगा विक्रम संवत 2083, खास ग्रह संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Shani Gochar 2026: 21 मार्च से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शनि करेंगे नक्षत्र गोचर

Trending Videos
Margi Budh 2026 on 21 March know the impact on all zodiac signs in hindi
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि 

  • मेष राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह सकारात्मक परिणाम लाएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों की नौकरी में कुछ बदलाव की संभावना है। आपके द्वारा किया गया प्रयास लाभकारी साबित होगा। 
  • आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके समक्ष आय के कई अवसर आएंगे। कभी-कभी इससे अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी हो सकता है। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी है लेकिन फिर भी आपको बचत करने में समस्या हो सकती है। 
  • आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं इसके लिए समय अनुकूल है। आपके पास कई अवसर आएंगे जो न सिर्फ करियर में बल्कि आपके निजी जीवन में भी सहायक सिद्ध  होंगे। 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा रहेगा छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से शीघ्र ही छुटकारा मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Margi Budh 2026 on 21 March know the impact on all zodiac signs in hindi
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातक बुध के मार्गी होने से अपने करियर के प्रति और ईमानदारी से काम करेंगे। काम में अच्छा प्रदर्शन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। कड़ी मेहनत से ही आपके  आगे की राह आसान होगी। 
  • नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है।  इस दौरान आपको कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उस पर अमल करने का प्रयास करें। 
  • आर्थिक स्थिति की बात करें तो आय स्थिर रहेगी। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य की बात करें तो नियमित जीवन में योग और ध्यान शामिल करें। स्वास्थ्य भी संतुलित बना रहेगा।

 

Margi Budh 2026 on 21 March know the impact on all zodiac signs in hindi
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि

  • बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि के जातकों का भाग्य प्रबल होगा। आय और संपत्ति के मामले में अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। भविष्य में आपको तरक्की प्राप्त होगी। 
  • आर्थिक मामलों की बात करें तो यह समय आपके लिए सही है।  आपको अकस्मात धनलाभ हो सकता है। आय की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
  • व्यापार की बात करें तो आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल सम्भावना है। इस प्रोजेक्ट से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है।  
  • मिथुन राशि के जातकों की इस दौरान अध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी।  पूजा-पाठ, ध्यान और धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा समय बिताने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। 
  • आपको अपने करियर में अच्छी तरक्की देखने को मिलेगी। आपको प्रमोशन मिलने की संभावना है। इससे आपको खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
Margi Budh 2026 on 21 March know the impact on all zodiac signs in hindi
मार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 

  • कर्क राशि के जातकों के मार्गी बुध की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं होगी। इस दौरान जीवन के कई क्षेत्रों में उतार चढ़ाव आने की संभावना है। आप जो कार्य करना चाह रहे हैं उसमें बाधाएं आ सकती है।  
  •  इस दौरान कड़ी मेहनत के बाद भी आपके कार्य की गति धीमी रहेगी और काम का दबाव भी बढ़ सकता है।  
  • अचानक अनावश्यक यात्राएं होना संभव है । लेकिन इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा। 
  • कर्क राशि के जातक अपनी बैटन को स्पष्ट रूप से करीबियों के समक्ष नहीं रख पाएंगे जिस वजह से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है।  इसलिए जब भी बात करें तो सोच-समझकर बोलें।  
  • परिवार में बहन-भाई के संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। आपको उनसे किसी भी प्रकार की मदद की अपेक्षा लगाना सही नहीं है । 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो इस समय आप मानसिक तनाव से जूझ सकते हैं। यह आपके मन में निराशा उत्पन्न कर सकता है। आपको इस दौरान धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed