फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan 2026: मकान या संपत्ति खरीदने में आ रही है अड़चन? होलिका दहन पर करें ये खास उपाय

Fri, 27 Feb 2026 10:29 AM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Fri, 27 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

Holika Dahan 2026 Upay: मान्यता है कि होलिका दहन के दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए सरल उपाय जीवन की कई बड़ी बाधाओं को दूर करते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपना घर खरीदने या बनवाने का सपना देख रहा हो, तो होलिका दहन का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Upay ghar kharidne ke upay house purchasing remedies
होलिका दहन 2026 बाधाओं से छुटकारा पाने के उपाय - फोटो : Amar Ujala

Holika Dahan 2026: होलिका दहन का पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसे नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा के आगमन का अवसर भी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए सरल उपाय जीवन की कई बड़ी बाधाओं को दूर करते हैं। खासकर यदि कोई व्यक्ति अपना घर खरीदने या बनवाने का सपना देख रहा हो, तो होलिका दहन का दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है।



Holi 2026: कब मनाया जाएगा रंगोत्सव और कब होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें सही तिथि

बाधाओं से छुटकारा पाने के उपाय
1. नारियल का उपाय

यदि आप अपने सपनों का आशियाना जल्द पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन के दिन एक साबुत नारियल लें। उसे लाल कपड़े में लपेटकर मौली से बांध दें। इसके बाद अपनी मनोकामना मन ही मन बोलते हुए उस नारियल को होलिका की अग्नि में समर्पित कर दें। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि यह उपाय भूमि, मकान या संपत्ति से जुड़ी रुकावटों को दूर करने में सहायक होता है और कार्यों में आ रही अड़चनें कम होने लगती हैं।

Holika Dahan 2026 Upay ghar kharidne ke upay house purchasing remedies
जौ या गेहूं का उपाय - फोटो : amar ujala

2. जौ या गेहूं का उपाय
होलिका की अग्नि में साबुत जौ या गेहूं भूनना भी शुभ माना गया है। अगले दिन इन भुने हुए जौ को घर के सभी सदस्यों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में प्रसाद के रूप में बांटें। विश्वास किया जाता है कि इससे घर में आर्थिक मजबूती आती है, धन से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और कर्ज संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। साथ ही, घर खरीदने की राह में आ रही अड़चनें भी धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

Holika Dahan 2026 Upay ghar kharidne ke upay house purchasing remedies
परिक्रमा - फोटो : adobe stock

3. परिक्रमा 
होलिका दहन के समय अग्नि की सात परिक्रमा करना भी शुभ माना गया है। परिक्रमा पूरी करने के बाद माता लक्ष्मी का स्मरण करते हुए एक पान का पत्ता अग्नि को अर्पित करें। कहा जाता है कि यह उपाय आर्थिक संकटों को दूर करने और धन प्राप्ति के मार्ग खोलने में मददगार साबित होता है। इससे घर खरीदने या निर्माण से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।

Holika Dahan: होलिका दहन की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए? जानें सही नियम और पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Upay ghar kharidne ke upay house purchasing remedies
होलिका दहन की राख का उपाय - फोटो : adobe stock

4. होलिका दहन की राख का उपाय
होलिका दहन की राख को एक लाल कपड़े में बांध लें और उसमें तांबे का छेद वाला सिक्का रख दें। इस पोटली को अच्छी तरह बांधकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर सुरक्षित रख दें। मान्यता है कि इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर निर्माण या संपत्ति से जुड़े कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

Holika Dahan 2026 Upay: होलिका दहन की भस्म के ये उपाय बदल सकते हैं किस्मत, घर आती है सुख-शांति
 

विज्ञापन
Holika Dahan 2026 Upay ghar kharidne ke upay house purchasing remedies
घर खरीदने का सपना - फोटो : adobe stock

धार्मिक पंचांग के अनुसार, श्रद्धा और सकारात्मक भाव के साथ किए गए ये उपाय आपके घर खरीदने के सपने को साकार करने में सहायक हो सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने प्रयासों में कोई कसर न छोड़ें। 


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed