Horoscope Today 02 September 2021: गुरुवार को इन 4 राशिवालों की बढ़ेगी आमदनी, कार्यक्षेत्र में होगी तरक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता सता सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों का आज अपने सहयोगियो से कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, नहीं तो यह आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय गया होगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन कार्य की अधिकता के के कारण आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसका वितरित प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आज आपको शांतिप्रिय रहना होगा, यदि आपको क्रोध आया, तो वह आपको कोई बडी परेशानी दे सकता है। आज सम्मान साहित्य क्षेत्र में भी आज आपके मान प्रतिष्ठा मे वृद्धि होती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आज किसी वरिष्ठ सदस्य के सहयोग से आपको लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों को यदि पिछले दिनों से कुछ असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको अपने किसी प्रियजन से कोई तनाव मिल सकता है। यदि आपने किसी को उधार देने की सोची है, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसलिए सोच विचार कर दें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज नौकरी व व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के नए नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से वेतन वृद्धि हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपके संतान के विवाह से संबंधित कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा भी मंजूरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ परेशानियां आ रही थी, आज वह अपनी परेशानियों को समाप्त करने के लिए अपने गुरुजनों से विचार विर्मश करेंगे।

कमेंट
कमेंट X