{"_id":"613c5cdd8ebc3ebeb708c18f","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-12-september-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 12 September 2021: इन पांच राशियों के लिए रविवार दिन रहेगा शुभ, मिल सकता है कोई बड़ा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 12 September 2021: इन पांच राशियों के लिए रविवार दिन रहेगा शुभ, मिल सकता है कोई बड़ा फायदा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 12 Sep 2021 06:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल- 12 सितंबर का राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि से लिए गए निर्णय से अपने बिगड़ते हुए कामों को बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जिसका आपको लाभ भी भरपूर मिलेगा, लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता सता सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकाल का समय आप अपने पिताजी के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने आलस्य को दूर भगा कर आगे बढ़ेंगे, तभी आप कुछ हासिल कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको एक के बाद एक काम आता रहेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने मे ना कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज थोड़ा संयम से कार्य करना होगा, जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें, नहीं तो वह बिगड़ सकता है और आपको अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।
4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड भरा रहेगा, लेकिन आपको संतान से आपको कष्ट मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकता है, लेकिन सायंकाल के समय आपको आज कोई अतिथि कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योकि भागदौड़ के कारण आपको मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप शेयर बाजार में कोई निवेश करते हैं, तो आज वह आपको आशा के अनुकूल लाभ दे पाएगा, जिसे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई खुशहाल समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।