Horoscope Today 13 August: तुला और मिथुन समेत तीन राशि वालों को मिलेंगे बेहतर परिणाम, आय में होगा इजाफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी सोच में कुछ बदलाव करना होगा,नहीं तो लोग आपसे किनारा करने लगेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है,नहीं तो आपको पेट दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। जो लोग बिजनेस की गति को लेकर परेशान हैं,तो उन्हे किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा। राजनीति में कार्यरत लोग आज जनता का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक रोग से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप संतान को किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को दिलाने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे,जिसके कारण आप समय पर काम पूरा करके देंगे। जो लोग खुद का व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं,तो उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा व जीवनसाथी की बातों को सुनना और समझना होगा,तभी आप अपने व्यवहारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम रहेगा। उन्हें कोई बेहतर अवसर आ सकता है और परिवार के सदस्यों द्वारा भी उसे तुरंत मंजूरी मिल सकती है। आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको कहीं कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है,जो आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत से किसी रुके हुए कार्य को पूरा करके प्रसन्न रहेंगे। पिताजी आपकी कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। आपको अपनी गतिविधियों की ओर ध्यान लगाना होगा। आपको वर्क फ्रॉम होम के साथ-साथ कुछ व्यायाम आदि भी करना होगा नहीं,तो आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। दोस्तों व परिवारों का परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। जो युवा करियर के लिए इधर-उधर नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं,तो उन्हें कठिन परिश्रम के बाद आज सफलता मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां तो रहेगी,लेकिन फिर भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
