सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 August: सिंह राशि वालों को मिलेगा अचानक धनलाभ, जानें अन्य राशियों  का हाल

आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 14 Aug 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दै - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Trending Videos
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला आपकी परेशानी बन सकता है। आपको कोई मनचाहे काम की प्राप्ति हो सकती है। आप पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोजगार की दिशा में प्रगति होगी। आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आमदनी के नए-नए स्त्रोत लेकर आएगा। आपके मन में यदि कोई योजना आए, तो आपको उसे अपने व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा, तभी आप मन मुताबिक लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी और आपको अच्छी प्रगति प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी की मदद से आप की कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि पहले आपने कभी किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकता है। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने में कामयाब होंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके परोपकार कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों पर ध्यान देंगे और उनकी बातों से सहमत होंगे, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में बड़ों के सम्मान का पूरा लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा जातक यदि किसी दूसरी नौकरी की ओर बढ़ रहे हैं, तो उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर काफी सारी समस्याएं हल होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और वह इधर-उधर की बातों में ज्यादा ध्यान लगाएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी सूझबूझ से किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें अत्यधिक लाभ आसानी से कमा पाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव का आयोजन हो सकता है। आपके विचार और आपके द्वारा किए गए कार्यों के आपकी सराहना होगी। आपको दूसरों की मदद करके मन को सुकून मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed